गूगल मैप। इमेज-एआई 
टेक्नॉलजी

बिना इंटरनेट भी गूगल बताएगा रास्ता, जानें Google Maps यूज करने का यह तरीका

Google Maps ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसकी मदद से आप देश और दुनिया में कहीं घूमने निकल सकते हैं।

रंजन कुमार

How to Use Offline Maps: Google Maps के जरिए आप देश-दुनिया में कहीं भी घूमने निकल सकते हैं। चाहे रास्ता पता हो या नहीं। आपको सिर्फ गूगल ऐप में उस लोकेशन को डालना है और गूगल मैप पूरा रास्ता बता देगा। गूगल मैप ने जगह-जगह रुककर लोगों से रास्ता पूछने से झंझट से छुटकारा दिया है।

मगर, आपको पता है कि फोन में इंटरनेट नहीं है तो Google Maps कैसे काम करेगा। इसमें ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि गूगल मैप्स को बिना इंटरनेट के भी उपयोग किया जा सकता है।

आईफोन यूजर को करना होगा डाउनलोड, एंड्रॉयड में होता है प्रीलोडेड

ऑफलाइन इस्तेमाल के लिए Google Maps ऐप को अपने डिवाइस में डाउनलोड करें, क्योंकि ब्राउजर वर्जन बिना इंटरनेट काम नहीं करता। वहीं, एंड्रॉयड और गूगल फोन में बाय डिफॉल्ट मैप्स ऐप होता है। iOS यूजर्स को ऐप डाउनलोड करना होगा और Google अकाउंट के जरिए लॉग इन करना होगा। आप ऐप स्टोर से इसे फ्री में डाउलनोड कर सकेंगे। Google Maps के ऑफलाइन इस्तेमाल के लिए सबसे पहले अपना लोकेशन तय करें कि जाना कहां है। गूगल मैप ऑफलाइन होने पर कोई जानकारी सेव नहीं कर सकता। ऐसी स्थिति में कहीं बाहर जाने के लिए, जैसे- जंगल में ट्रैकिंग या किसी विदेशी यात्रा का प्लान बना रहे हैं, जहां फोन का डाटा उपयोग नहीं करना हो। आपको पहले से प्लानिंग करनी होगी।

Google Maps ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले आपको फोन में Google मैप्स खोलना है। अब स्क्रीन के ऊपर दाईं ओर अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करना है। इसके बाद ऑफलाइन प्लान ऑप्शन पर टैप करना है। फिर सिलेक्ट योर ओन मैप पर टैप करना है। अब आपको मैप में उस एरिया को कवर करना है, जिसे आप ऑफलाइन उपयोग के लिए डाउलनोड करना चाहते हैं। आप जूम इन और जूम आउट कर उसे कवर कर सकते हैं। सबसे आखिर में डाउनलोड पर प्रेस करना है।

ऑफलाइन कैसे उपयोग करें Google Maps

Google Maps में उस एरिया का मैप डाउनलोड होने के बाद आप इंटरनेट कनेक्शन के बिना Google Maps खोल सकते हैं। आप उस एरिया में हैं, जहां के लिए ऑफलाइन मैप्स डाउनलोड किया है, आप कुछ फीचर्स का उपयोग नहीं कर पाएंगे। सबसे पहले आपको उस डेस्टिनेशन को सर्च करना और डाउनलोड किए गए एरिया में स्टेप बाय स्टेप ड्राइविंग डायरेक्शन देखनी है। ऑफलाइन होने पर लाइव ट्रैफिक डाटा, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, पैदल और साइकिल चलाने वाले डायरेक्शन काम नहीं करते हैं।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन