Google में कई तरह की टिप्स है जिसको यूज करके आप Pro बन सकते है। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

Google सर्च के खास टिप्स, Pro यूजर्स रखते हैं राज

गूगल का इस्तेमाल हर कोई करता है, लेकिन क्या आप वास्तव में जानते हैं कि गूगल का इस्तेमाल कैसे करना है? गूगल पर कुछ भी सर्च करने के लिए तकनीक होती है, लेकिन बहुत कम लोग ही तकनीक के बारे में जानते हैं।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. आज के समय में गूगल का इस्तेमाल हर कोई करता है, लेकिन क्या आप वास्तव में जानते हैं कि गूगल का इस्तेमाल कैसे करना है? गूगल पर कुछ भी सर्च करने के लिए तकनीक होती है, लेकिन बहुत कम लोग ही तकनीक के बारे में जानते हैं।

सही कीवर्ड

सर्च करने के लिए हमेशा सही और सटीक कीवर्ड का इस्तेमाल करना चाहिए। सही से लिखा हुआ कीवर्ड सर्च करने पर सही रिजल्ट्स देता है और आपके प्रश्न का जवाब जल्दी मिल पाता है, ताकि गूगल को आपके प्रश्न का सही अर्थ समझ में आए।

सर्च ऑपरेटर

यदि आप सर्च को काफी सटीक रखना चाहते हैं, तो "AND", "OR", "NOT" जैसे ऑपरेटर्स का उपयोग करना चाहिए। उदाहरण के लिए, "यात्रा NOT होटल" का मतलब होता है यात्रा से जुड़ी ऐसी परिणाम जो होटल से संबंध न रखते हों। किसी भी चीज को ढूंढने के लिए कोटेशन मार्क्स (" ") में लिखें। जैसे "भारत का इतिहास" सर्च करने पर यह एक पूरी विस्तार का काम करेगा।

ऑथेंटिसिटी का सोर्स

सिर्फ भरोसेमंद वेबसाइट जैसे सरकारी वेबसाइट या फिर जाने-माने न्यूज़ चैनल या रिसर्च पेपर्स की जानकारी ही लें। संदिग्ध कम प्रतिष्ठा रखने वाली वेबसाइट से बचें क्योंकि ऐसी साइट्स पर गलत या फिर भ्रमित करने वाली जानकारी मौजूद होती है।

सर्च फिल्टर

गूगल में Tools या फिर फिल्टर का इस्तेमाल भी आप कर सकते हैं, जिसमें समय फिल्टर से आप इमेज या फिर पुराने परिणाम को देख सकते हैं। यदि आप किसी विशेष इमेज न्यूज़ को ढूंढ रहे हैं, तो आप इस फिल्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सुरक्षा का ध्यान

सर्च के दौरान कभी भी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, नंबर, ईमेल आईडी का गूगल पर उपयोग न करें। सुनिश्चित करें कि वेबसाइट में "https://" का उपयोग हो रखा हो, जो डेटा को सुरक्षित रखता है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z