Google pay में कई नए ऑफर सामने आते है। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

Google Pay पर 1001 रुपये जीतने का मिलेगा मौका, क्या है ये धमाकेदार ऑफर

गूगल पे ऑफर में अलग-अलग तरह के लड्डू इकट्ठा करने होंगे। आधिकारिक साइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, गूगल पे पर यूजर 51 रुपए से 1001 तक जीत सकते हैं।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. फेस्टिव सीजन को देखते हुए गूगल पे ने अपने कस्टमर के लिए खास ऑफर निकाला है, जिसके तहत आप 1001 रुपए कैशबैक जीतने का मौका पा सकते हैं। लेकिन यह ऑफर जल्दी खत्म होने वाला है। ऐसे में आज हम आपको समझाएंगे कि आप गूगल पे ऑफर का फायदा कैसे उठा सकते हैं।

गूगल पे ऑफर

गूगल पे ऑफर में अलग-अलग तरह के लड्डू इकट्ठा करने होंगे। आधिकारिक साइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, गूगल पे पर यूजर 51 रुपए से 1001 तक जीत सकते हैं। अगर डेली गूगल पे से पेमेंट हो रही है, तो आप इस ऑफर का फायदा उठाकर पैसे कमा सकते हैं। कैशबैक के लिए आपके पास 6 में से कम से कम एक लड्डू होना चाहिए। 21 अक्टूबर से शुरू हुई इस ऑफर का फायदा 7 नवंबर तक उठाया जा सकता है।

गूगल पे लड्डू ऑफर

अगर आप मर्चेंट पर यूपीआई के जरिए कम से कम 100 रुपये का भुगतान करते हैं, तो आपको लड्डू मिलेगा। इसके अलावा, यूपीआई के जरिए 100 रुपये का मोबाइल फोन रिचार्ज या फिर पोस्टपेड पर पेमेंट के लिए लड्डू ऑफर सही है। यूपीआई से कम से कम 3000 की क्रेडिट कार्ड बिल भरने पर कम से कम 200 रुपये का पार्टनर ब्रांड से गिफ्ट कार्ड खरीदने पर लड्डू मिलेगा।

अगर आप देखना चाहते हैं कि आपके पास कितने लड्डू हो चुके हैं, तो इसके लिए आपको गूगल पे खोलना होगा और फिर ऑफर्स एंड रिवॉर्ड्स क्षेत्र में लड्डू ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको सारी जानकारी मिल जाएगी कि आपके पास कितने लड्डू जमा हो चुके हैं और कितने जमा करने बाकी हैं।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट