Google Maps में आया नया फीचर्स। (सौ. Google) 
टेक्नॉलजी

Google Maps ने लॉन्च किया नया Live Lane Guidance फीचर, ड्राइविंग होगी पहले से ज्यादा सुरक्षित

Google Maps Update 2025: Google ने अपने लोकप्रिय नेविगेशन प्लेटफॉर्म Google Maps में बड़ा अपडेट पेश किया है। 'Live Lane Guidance' नाम से एक नया फीचर लॉन्च किया है।

सिमरन सिंह

Google Maps Navigation Feature: Google ने अपने लोकप्रिय नेविगेशन प्लेटफॉर्म Google Maps में बड़ा अपडेट पेश किया है। कंपनी ने 'Live Lane Guidance' नाम से एक नया फीचर लॉन्च किया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और कार सेंसर की मदद से ड्राइवरों को रियल टाइम में बताएगा कि कब और कहां लेन बदलनी है। यह बिल्कुल ऐसे काम करेगा जैसे कार में बैठा कोई अनुभवी को-ड्राइवर लगातार रास्ता बता रहा हो।

केवल बिल्ट-इन सिस्टम वाली कारों में मिलेगा नया फीचर

यह फीचर फिलहाल केवल उन गाड़ियों में उपलब्ध होगा जिनमें Google का बिल्ट-इन सिस्टम मौजूद है। स्मार्टफोन यूजर्स के लिए यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। इसे सबसे पहले अमेरिका और स्वीडन में Polestar 4 कार में लॉन्च किया जा रहा है। कंपनी आने वाले महीनों में इसे और देशों व कार ब्रांड्स में लागू करने की योजना बना रही है।

कैसे करता है काम 'Live Lane Guidance' फीचर

पारंपरिक Google Maps लेन गाइडेंस फीचर केवल स्क्रीन पर तीरों के माध्यम से लेन दिखाता है। लेकिन यह नया 'Live Lane Guidance' सिस्टम उससे कहीं आगे है। यह फीचर कार के फ्रंट-फेसिंग कैमरे और सेंसर का इस्तेमाल कर सड़क की लेन मार्किंग्स और साइनबोर्ड को पहचानता है। इसके बाद AI तकनीक इन्हें Google Maps नेविगेशन के साथ जोड़कर आपकी कार की सटीक स्थिति समझता है।

यदि आप किसी गलत लेन में हैं या आने वाले मोड़ से पहले सही दिशा में नहीं हैं, तो यह सिस्टम आपको विजुअल और ऑडियो अलर्ट दोनों तरीके से चेतावनी देगा। उदाहरण के लिए, अगर आप बाईं लेन में हैं जबकि एक्जिट दाईं ओर है, तो सिस्टम पहले से आपको सूचित करेगा कि कब और कैसे सही लेन में जाना है।

सुरक्षा और सटीकता पर Google का फोकस

Google का कहना है कि "Live Lane Guidance ड्राइविंग को और ज्यादा सुरक्षित, आसान और सटीक बनाने के लिए तैयार किया गया है।" खासकर भीड़भाड़ वाले हाईवे और अनजान शहरों में यह फीचर ड्राइवरों को गलत मोड़ लेने से बचाएगा। वर्तमान में 2 अरब से अधिक मासिक यूजर्स के साथ Google Maps पहले ही दुनिया का सबसे विश्वसनीय नेविगेशन टूल है। अब यह अपडेट ड्राइविंग अनुभव को और भी गहराई से कार के सिस्टम से जोड़ देगा।

हालांकि, Google ने फिलहाल इस फीचर को Android या iOS ऐप में लाने की कोई योजना नहीं बताई है, क्योंकि यह पूरी तरह कार के हार्डवेयर पर निर्भर करता है। लेकिन भविष्य में जब Google अधिक ऑटोमोबाइल कंपनियों के साथ साझेदारी करेगा, तब यह स्मार्ट फीचर नई कारों में एक स्टैंडर्ड तकनीक के रूप में देखने को मिल सकता है।

शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में CBDC‑आधारित DBT का किया शुभारंभ; PDS में पारदर्शिता की नई क्रांति

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

तिरंगे से राष्ट्र निर्माण तक, राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को दिया खास संदेश

RRB JE Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में 3,993 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और सैलरी

15 अगस्त को भारत मनाएगा 79वां या 80वां स्वतंत्रता दिवस? जानिए 1947 से जुड़ा आसान सा हिसाब