टेक्नॉलजी

खतरनाक मैलवेयर से ग्रसित है यह App, Google ने तुरंत किया बैन

इस ऐप को लगभग 5 लाख लोगों ने डाउनलोड किया है।

काजल चोपड़े

नई दिल्ली, आज हर कोई स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल करता है। इनमें से ज्यादा लोग एंड्रॉइड स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते है, यदि आप भी इनमें से हो तो आपको सावधान होने की जरूरत है। जी हां, हाल ही में गूगल ने एक ऐप बैन किया है। 

हाल ही में गूगल प्ले स्टोर पर एक ऐसा ऐप मिला है, जो खतरनाक मैलवेयर से ग्रसित था। इतना ही नहीं इस ऐप को लगभग 5 लाख लोगों ने डाउनलोड किया है।  

हाल ही में मिली रिपोर्ट के मुताबिक, इस ऐप का नाम कलर मैसेज (Color Message) है। इसमें जोकर मैलवेयर (Joker Malware) पाया गया है। यह ऐप SMS मैसेज को इमोजी के जरिए ज्यादा मजेदार बनाता है। यह ऐप पहली नजर में सेफ लगता है। लेकिन मोबाइल सिक्योरिटी सॉल्यूशंस फर्म Pradeo की टीम ने पाया कि कलर मैसेज वास्तव में जोकर मैलवेयर से संक्रमित है। इसके बाद से ही सभी यूजर्स को इस ऐप को तुरंत डिलीट करने की सलाह दी जा रही है।

सिक्यॉरिटी फर्म ने इस जोकर मैलवेयर को फ्लीसवियर की कैटेगरी में रखा है। इस ऐप का मुख्य काम यूजर्स की परमिशन के बिना ही उन्हें प्रीमियम सर्विस के लिए सब्सक्राइब करना है। बड़ी बात यह है कि, मैलवेयर डिटेक्शन करीब एक साल पुराना है, लेकिन फिर भी यह 16 दिसंबर तक गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध था।

जोकर मैलवेयर के बारे में पता चलने के बाद गूगल प्ले स्टोर ने तुरंत इस ऐप को स्टोर से बैन कर दिया है। गूगल प्ले स्टोर से ऐप बैन होने के बाद भी उन यूजर्स की सिक्यॉरिटी को खतरा है, जो इस ऐप का इस्तेमाल कर चुके है। 

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

DUSU Election Result 2026 LIVE: ABVP को बड़ा झटका! DUSU रिजल्ट में विजय मीणा आगे, यश डबास पीछे; हर अपडेट यहां

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात

PM नरेंद्र मोदी ने 51,000 से ज्यादा युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- FTA से खुल रहे करियर के नए अवसर

तीन कंपनियों में सेंधमारी की Google Gemini, टेस्ट के दौरान चौकाने वाले दावे