Gmail के इस्तमाल को आसान बनाने के लिए कई तरह के फीचर्स आते रहते है। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

Gmail का सेफ लिस्टिंग फीचर, इस तरह आपके जरूरी Email रहेंगे सुरक्षित

ईमेल एड्रेस या डोमेन को एक सेफ लिस्ट में जोड़ सकते हैं, जिनसे आपको महत्वपूर्ण मेल प्राप्त होते हैं। ऐसा करने से इन एड्रेस या डोमेन से आने वाले ईमेल सीधे आपके इनबॉक्स में पहुंचते हैं और स्पैम फोल्डर में नहीं जाते।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: जीमेल का सेफ लिस्टिंग फीचर आपको अपने इनबॉक्स को सुरक्षित और व्यवस्थित रखने में मदद करता है। इसके जरिए आप उन ईमेल एड्रेस या डोमेन को एक सेफ लिस्ट में जोड़ सकते हैं, जिनसे आपको महत्वपूर्ण मेल प्राप्त होते हैं। ऐसा करने से इन एड्रेस या डोमेन से आने वाले ईमेल सीधे आपके इनबॉक्स में पहुंचते हैं और स्पैम फोल्डर में नहीं जाते।

सेफ लिस्टिंग फीचर क्यों है जरूरी?

आज के डिजिटल युग में, जब हर दिन अनगिनत ईमेल आते हैं, कई बार महत्वपूर्ण ईमेल स्पैम फोल्डर में चले जाते हैं। सेफ लिस्टिंग फीचर आपको इस परेशानी से बचाता है। यह सुनिश्चित करता है कि महत्वपूर्ण ईमेल आपके इनबॉक्स में ही रहें, जिससे आपका समय बचे और काम में रुकावट न हो।

सेफ लिस्ट कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले अपने जीमेल अकाउंट को खोलें और टॉप-राइट कॉर्नर में मौजूद गियर आइकन पर क्लिक करें।
  • "See all settings" ऑप्शन को चुनें और "Filters and Blocked Addresses" टैब पर क्लिक करें।
  • "Create a new filter" ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां उस ईमेल एड्रेस या डोमेन को डालें जिसे आप सेफ लिस्ट में जोड़ना चाहते हैं।
  • "Never send it to Spam" बॉक्स को चेक करें और "Create filter" पर क्लिक करें।

सेफ लिस्टिंग के फायदे

सेफ लिस्टिंग फीचर आपके महत्वपूर्ण ईमेल को मिस होने से बचाता है और अनावश्यक मेल्स को आपके समय और उत्पादकता में बाधा डालने से रोकता है। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है, जिन्हें रोज़ाना ढेरों मेल्स आते हैं।

Gmail के नए फीचर्स

Gmail का इस्तेमाल हर कोई करता है, वो जरूरी काम के लिए हो या पर्सनल यूज के लिए। ऐसे में आप कई तरह के ट्रिक्स से अपने Gmail का इस्तेमाल करने में और भी आसान बना सकते हैं। लेकिन उससे पहले आपको ये पता होना चाहिए कि आप जिस फीचर का इस्तेमाल करने जा रहे हैं, वो आपकी पर्सनल जानकारी की सुरक्षा के लिए सही है या नहीं।

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे