iPhone 17 को क्यों ले रहे लोग EMI पर। (सौ. Apple) 
टेक्नॉलजी

भारत में iPhone 17 की बिक्री शुरू, क्यों हर तीसरा व्यक्ति ले रहा EMI और लोन पर फोन?

iPhone Buying Pattern India: Apple के नए iPhone 17 सीरीज़ की लॉन्चिंग ने भारत में फिर से वही नजारा दोहराया। जो पिछले साल हुआ था लोग लंबी लंबी लाइनों में लग कर फोन लेे का इतेजार कर रहे थे।

सिमरन सिंह

Apple India Market: Apple के नए iPhone 17 सीरीज़ की लॉन्चिंग ने भारत में फिर से वही नजारा दोहराया। स्टोर्स के बाहर लंबी कतारें, भीड़ का बेकाबू होना और धक्का-मुक्की जैसी घटनाएं हर साल की तरह इस बार भी देखने को मिलीं। लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात सिर्फ भीड़ नहीं, बल्कि खरीदारी से जुड़े आंकड़े हैं, जो भारत में iPhone की जबरदस्त दीवानगी को उजागर करते हैं।

आंकड़े क्या बताते हैं?

Croma जैसी रिटेल चेन के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से अगस्त 2025 के बीच 25% भारतीय उपभोक्ताओं ने iPhone को EMI, क्रेडिट कार्ड या NBFC लोन के ज़रिए खरीदा। आसान नो-कॉस्ट EMI विकल्प ने इसे और भी सुलभ बना दिया है, जिसकी वजह से अब छोटे शहरों और कस्बों में भी iPhone की बिक्री में तेजी आई है।

क्यों बढ़ रहा है EMI पर iPhone का ट्रेंड?

भारत में मोबाइल फोन जहां सामान्य जरूरत माना जाता है, वहीं iPhone अब एक स्टेटस सिंबल बन चुका है। करीब 15 साल पहले यह फोन केवल सेलिब्रिटी और अमीर लोगों तक सीमित था, लेकिन EMI विकल्पों ने इसे आम लोगों की पहुंच में ला दिया।

कई खरीदारों को यह लगता है कि वे हर महीने थोड़ी-थोड़ी किस्त भरकर आसानी से iPhone ले सकते हैं और समाज में "एलिट" नज़र आ सकते हैं। यही कारण है कि लोग अक्सर महंगे मॉडल EMI पर खरीद लेते हैं, भले ही दो साल तक किस्त चुकाते-चुकाते नया iPhone मार्केट में आ जाए और पुराना मॉडल आधी कीमत पर भी न बिके।

असली यूज़र्स की पसंद: परफॉर्मेंस और भरोसा

हर कोई iPhone सिर्फ दिखावे के लिए नहीं खरीदता। बड़ी संख्या में ऐसे उपभोक्ता हैं जो इसकी परफॉर्मेंस, कैमरा क्वालिटी और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट की वजह से इसे चुनते हैं। यहां तक कि पुराने मॉडल जैसे iPhone 11 आज भी स्मूद चलते हैं और कई एंड्रॉयड फ्लैगशिप से बेहतर कैमरा क्वालिटी देते हैं। यही वजह है कि समझदारी से खरीदने वाले यूज़र्स हर साल नया मॉडल लेने की बजाय सोच-समझकर अपग्रेड करते हैं।

भारत में iPhone का भविष्य

भारत में Apple की पकड़ लगातार मजबूत होती जा रही है। आसान फाइनेंसिंग और EMI विकल्पों की वजह से आने वाले समय में EMI पर iPhone खरीदने वालों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि केवल दिखावे के लिए लंबे समय तक EMI का बोझ उठाना समझदारी नहीं है। लेकिन जो उपभोक्ता इसे सोच-समझकर चुनते हैं, उनके लिए iPhone एक बेहतर, भरोसेमंद और लंबे समय तक टिकने वाला अनुभव साबित होता है।

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, वाराणसी में गरमाया माहौल, काउंटिंग जारी

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही