-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Apple Iphone 17 Series Pre Bookings In India Break Records Surpass Iphone 16
भारत में Apple iPhone 17 सीरीज की प्री-बुकिंग ने तोड़ा रिकॉर्ड, iPhone 16 को भी छोड़ा पीछे
- Written By: सिमरन सिंह
Apple retail stores India: Apple iPhone 17 सीरीज को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस सीरीज की प्री-बुकिंग ने iPhone 16 सीरीज के स्तर को भी पार कर लिया है।

Apple के लिए बड़ा मौका। (सौ. Apple)
iPhone 17 series prebooking: भारत में Apple iPhone 17 सीरीज को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। उद्योग सूत्रों के अनुसार, इस सीरीज की प्री-बुकिंग ने iPhone 16 सीरीज के स्तर को भी पार कर लिया है। अनुमान है कि नई सीरीज कुल बिक्री में 15-16 प्रतिशत तक की हिस्सेदारी दर्ज करेगी।
दिवाली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद
विश्लेषकों का कहना है कि कम सप्लाई के बावजूद iPhone 17 Pro मॉडल्स की भारी मांग Apple के लिए भारत में एक मजबूत दिवाली तिमाही का संकेत है। अनुमान है कि जुलाई-सितंबर 2025 के बीच भारत में कुल iPhone शिपमेंट 50 लाख यूनिट को पार कर जाएगा। जबकि 2024 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने करीब 40 लाख iPhone शिप किए थे।
Pro और Pro Max की भारी मांग
विशेषज्ञों के अनुसार, iPhone 17 pro और iPhone 17 Pro Max की डिमांड सबसे ज्यादा है। लॉन्च के शुरुआती हफ्तों में इन मॉडलों की सप्लाई सीमित होने से ग्राहकों को इंतजार करना पड़ सकता है। इसके अलावा, 256 GB स्टोरेज बेस मॉडल की प्री-बुकिंग में भी बड़ा उछाल देखा गया है। ग्राहकों के बीच ‘कॉस्मिक ऑरेंज’ रंग सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
YouTube ने लॉन्च किया Gifts फीचर, अब Live Stream से होगी ज्यादा कमाई, जानिए कैसे काम करेगा नया सिस्टम
WhatsApp ला रहा है नया Green Dot फीचर, बिना चैट खोले पता चलेगा कौन है Online, जानिए कैसे करेगा काम
AI+ ने लॉन्च किए Nova 2 Neo 5G और Nova 2 Pro 5G, India’s Got Nova शो में समय रैना-राजीव माखनी ने क्या बोला?
Blue Aadhaar Card खो गया? घबराने की जरूरत नहीं, मोबाइल से मिनटों में डाउनलोड करें बच्चे का आधार
कीमत और उपलब्धता
भारत में iPhone 17 सीरीज की बिक्री आज से आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है।
- iPhone 17: (256GB वेरिएंट) की शुरुआती कीमत ₹82,900 है।
- iPhone Air: 256GB ₹1,19,900, 512GB ₹1,39,900 और 1TB ₹1,59,900।
- iPhone 17 Pro: 256GB ₹1,34,900, 512GB ₹1,54,900 और 1TB ₹1,74,900।
- iPhone 17 Pro Max: 256GB ₹1,49,900, 512GB ₹1,69,900, 1TB ₹1,89,900 और 2TB ₹2,29,900।
रिटेलर्स के मुताबिक, बेस मॉडल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होंगे, लेकिन Pro और Pro Max की उपलब्धता काफी सीमित है। सामान्य डिलीवरी का केवल 10 प्रतिशत ही स्टॉक इन मॉडलों के लिए है, जिसके चलते ब्लैक मार्केट में इनकी कीमतें 10-20 प्रतिशत तक अधिक वसूली जा रही हैं।
ये भी पढ़े: फेस्टिव सीजन में प्रीमियम स्मार्टफोन की बिक्री में जोरदार उछाल की उम्मीद, जानें कितनी होगी वृद्धि?
भारत में Apple का बढ़ता विस्तार
विश्लेषकों ने बताया कि 2025 की पहली छमाही में iPhone 16 भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा, जिसने प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में 96.50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। फिलहाल भारत में Apple के चार रिटेल स्टोर मौजूद हैं। हाल ही में कंपनी ने बेंगलुरु और पुणे में दो नए स्टोर खोले हैं। इसके साथ ही, भारत Apple के लिए मैन्युफैक्चरिंग हब भी बनता जा रहा है। अब हर पांच में से एक iPhone का उत्पादन यहीं किया जा रहा है।
Apple iphone 17 series pre bookings in india break records surpass iphone 16
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
US Airstrikes: ईरान का बड़ा दावा, अमेरिकी हमलों में 14 लोगों की मौत और 78 घायल
Jul 09, 2026 | 01:27 PMमुंबई की झीलों में 41.36% पहुंचा पानी: विहार-तुलसी जलाशय ओवरफ्लो, फिलहाल 10 प्रतिशत की पानी कटौती रहेगी जारी
Jul 09, 2026 | 01:20 PMArgentina Pilot Jumps: अर्जेंटीना में उड़ते विमान से कूदा ट्रेनर हुई मौत, छात्रा ने कराई सुरक्षित लैंडिंग
Jul 09, 2026 | 01:19 PMनागपुर में सफाई अभियान तेज करने के आदेश, अतिक्रमण हटाकर फोटो-वीडियो भेजने के निर्देश; महापौर नीता ठाकरे
Jul 09, 2026 | 01:18 PMIndia vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
Jul 09, 2026 | 01:13 PMExclusive: हिट फिल्में देने के बाद सताने लगा था असफलता का डर, फिर पढ़ाई के लिए हार्वर्ड पहुंचीं भूमि पेडनेकर
Jul 09, 2026 | 01:13 PMओंकारेश्वर स्थित 108 फीट की शंकराचार्य प्रतिमा पर उठे सवाल, CBI तक पहुंची तकनीकी खामियों की शिकायत
Jul 09, 2026 | 01:11 PMवीडियो गैलरी

कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM














