Elon Musk ने बनाए रोबोट। (सौ. AI) 
टेक्नॉलजी

Elon Musk बना रहे हैं रोबोट की फौज, Tesla तैयार करेगी 10 लाख ऑप्टिमस यूनिट्स

Elon Musk Tesla Optimus: टेस्ला के CEO Elon Musk एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मस्क अब इंसानों की तरह काम करने वाली रोबोट आर्मी बनाने की तैयारी में हैं।

सिमरन सिंह

Elon Musk Robot: अमेरिकी अरबपति और टेस्ला के CEO Elon Musk एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मस्क अब इंसानों की तरह काम करने वाली रोबोट आर्मी बनाने की तैयारी में हैं। उन्होंने घोषणा की है कि आने वाले कुछ वर्षों में Tesla 'ऑप्टिमस' रोबोट की 10 लाख यूनिट्स तैयार करेगी। यह वही कंपनी है जिसने इलेक्ट्रिक वाहनों की दुनिया में क्रांति ला दी थी, और अब वही मानव-सदृश रोबोटिक्स के क्षेत्र में इतिहास रचने जा रही है।

ऑप्टिमस टेस्ला का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट बनेगा

कंपनी के तिमाही नतीजों के दौरान एलन मस्क ने कहा, "ऑप्टिमस टेस्ला का अब तक का सबसे जरूरी और प्रभावशाली प्रोजेक्ट बन सकता है।" Musk का मानना है कि ऑप्टिमस रोबोट दुनिया का सबसे बड़ा प्रोडक्ट साबित हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि यह रोबोट इंसान से पांच गुना अधिक एफिशिएंसी के साथ काम करने में सक्षम होगा। उन्होंने टेस्ला बोर्ड से इस प्रोजेक्ट पर पूर्ण अधिकार देने की भी मांग की है, ताकि इसे बड़े स्तर पर लागू किया जा सके।

किन कामों के लिए तैयार किया जा रहा है ऑप्टिमस

Musk ने बताया कि ऑप्टिमस को मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स, हेल्थकेयर, और हाउसहोल्ड सपोर्ट जैसे कठिन और दोहराए जाने वाले कार्यों के लिए विकसित किया जा रहा है। यह इंसान की तरह चलने, उठाने और प्रतिक्रिया देने में सक्षम होगा। उन्होंने कहा, "यह रोबोट ऐसी दुनिया बना सकता है जहां गरीबी न हो और हर व्यक्ति को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले। ऑप्टिमस एक सर्जन की तरह भी काम कर सकता है।"

2023 में टेस्ला इवेंट में पहली बार ऑप्टिमस रोबोट को प्रदर्शित किया गया था। हाल ही में जारी एक वीडियो में यह रोबोट कुंग फू सीखते हुए नजर आया था, जिसने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी।

टेस्टिंग फेज में पहुंचा ऑप्टिमस

2023 के बाद से टेस्ला ने इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। वर्तमान में ऑप्टिमस टेस्टिंग फेज में है। कुछ समय पहले मस्क ने कहा था, "ऑप्टिमस पूरी तरह से AI पर आधारित है और इसे किसी टेली-ऑपरेटिंग सिस्टम की जरूरत नहीं है।"

इसका अर्थ है कि यह रोबोट बिना मानव हस्तक्षेप के स्वतंत्र रूप से चल सकता है और कार्य कर सकता है। कंपनी का लक्ष्य है कि अगले साल की शुरुआत में इसका प्रोडक्शन प्रोटोटाइप तैयार हो जाए और वर्ष के अंत तक इसका मास प्रोडक्शन शुरू किया जा सके।

Explainer: क्या वाकई ग्रीन हैं ग्रीन क्रैकर्स, प्रदूषण, सेहत और जेब पर कितना असर? आसान भाषा में समझें

ओडिशा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, प्रभारी प्रधानाचार्यों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रुपये तक भत्ता

Festival Business: दिवाली पर देश में 7 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, कैट ने 15-18% वृद्धि की जताई उम्मीद

प्रधानमंत्री आवास योजना: नई लिस्ट में नाम आया या नहीं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें; जानें सारी डिटेल

Platform Ticket: दिवाली और छठ पर रेलवे स्टेशनों में एंट्री होगी मुश्किल? 15 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक