क्या सच में है Make My Trip का चीन से रिश्ता। (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

EaseMyTrip के को-फाउंडर का दावा: MakeMyTrip के चीन से जुड़े तार, देश की सुरक्षा पर खतरा!

MakeMyTrip को लेकर EaseMyTrip के को-फाउंडर और चेयरमैन निशांत पिट्टी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने MakeMyTrip के तार सीधे तौर पर चीन से जुड़े हुए बताए हैं और कहा है कि इससे देश की सुरक्षा खतरे में है।

सिमरन सिंह

नई दिल्ली: देश की लोकप्रिय ट्रैवल बुकिंग वेबसाइट MakeMyTrip को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। EaseMyTrip के को-फाउंडर और चेयरमैन निशांत पिट्टी ने आरोप लगाया है कि MakeMyTrip के तार सीधे तौर पर चीन से जुड़े हुए हैं, और यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

जवानों की टिकट बुकिंग पर नजर रखने का आरोप

निशांत पिट्टी ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा, "भारतीय जवान चीन के स्वामित्व वाली कंपनी से ऑनलाइन डिस्काउंट रेट पर टिकट बुक कर रहे हैं।" उन्होंने दावा किया कि MakeMyTrip डिफेंस पर्सनल को टिकट बुकिंग के दौरान उनकी डिफेंस आईडी, यात्रा की तारीख और रूट की डिटेल मांगता है। इससे देश विरोधी ताकतों को भारतीय जवानों की मूवमेंट की सटीक जानकारी मिल सकती है।

बोर्ड में चीन की भूमिका पर भी सवाल

EaseMyTrip के चेयरमैन ने अपनी बात को पुख्ता करने के लिए स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए और कहा, "MakeMyTrip के 10 में से 5 बोर्ड मेंबर्स का सीधा संबंध चीन से है।" निशांत का मानना है कि इस खामी को तुरंत ठीक किया जाना चाहिए, क्योंकि यह सीधे देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला है।

MakeMyTrip का सफाई भरा जवाब

निशांत पिट्टी के आरोपों पर MakeMyTrip ने तीखा जवाब देते हुए कहा, "MakeMyTrip एक गर्वित भारतीय कंपनी है, जिसकी स्थापना भारतीयों ने की है और इसका हेडक्वार्टर भारत में ही है। हम देश के सभी कानूनों और डेटा गोपनीयता मानकों का पालन करते हैं।" कंपनी ने यह भी कहा कि वह 25 वर्षों से लाखों भारतीयों की पसंद बनी हुई है और सुरक्षा तथा डेटा प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखती है।

पिट्टी ने दी चेतावनी

हालांकि निशांत पिट्टी का कहना है, "चाहे आरोपों का खंडन किया गया हो, लेकिन जब बात देश की सुरक्षा की हो, तब चुप रहना कोई विकल्प नहीं है।"

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच