अब और भी स्मार्ट बना ChatGPT: OpenAI ने लॉन्च किया GPT-4.1, Free और Plus यूजर्स को मिलेगा फायदा

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी OpenAI ने पावरफुल मॉडल GPT-4.1 को अब ChatGPT ऐप में इंटीग्रेट कर दिया है। यह मॉडल सिर्फ API उपयोगकर्ताओं के लिए था, पर अब इसे अन्य उपयोगकर्ताओं तक भी पहुंचाया जा रहा है।
अब और भी स्मार्ट बना ChatGPT: OpenAI ने लॉन्च किया GPT-4.1, Free और Plus यूजर्स को मिलेगा फायदा
ChatGPT में कुछ नए फीचर्स शामिल हो रहे है। (सौ. Freepik)
Updated on

दुनिया की अग्रणी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी OpenAI ने अपने अब तक के सबसे पावरफुल मॉडल GPT-4.1 को अब ChatGPT ऐप में इंटीग्रेट कर दिया है। पहले यह मॉडल सिर्फ API यूजर्स के लिए ही उपलब्ध था, लेकिन अब आम यूजर्स भी ChatGPT के जरिए इसका फायदा उठा सकेंगे।

तेज, स्मार्ट और ज्यादा सक्षम हुआ ChatGPT

इस नए अपडेट के बाद यूजर्स को न केवल तेज जवाब मिलेंगे, बल्कि लंबे और जटिल सवालों पर भी अधिक सटीकता और समझदारी देखने को मिलेगी। दिलचस्प बात यह है कि GPT-4.1 का लाभ अब Free और Plus दोनों कैटेगरी के यूजर्स को मिलेगा, हालांकि उनके लिए मॉडल का वेरिएंट अलग होगा।

GPT-4.1 क्यों है खास?

GPT-4.1 को OpenAI ने खासतौर पर बेहतर कोडिंग, इंस्ट्रक्शन फॉलो करने और लंबी बातचीत को याद रखने के लिए डिजाइन किया है। प्रमुख उपलब्धियां:

  • कोडिंग टेस्ट में 54.6% स्कोर
  • इंस्ट्रक्शन फॉलो करने में 38.3% स्कोर
  • वीडियो और लंबे टास्क में 72% स्कोर

अब यह 1 मिलियन टोकन तक की जानकारी को संभाल सकता है

किसे मिलेगा क्या?

ChatGPT Plus, Pro और Team प्लान यूजर्स को GPT-4.1 और उसका Mini वर्जन दोनों मिलेंगे। वहीं Free यूजर्स को जल्द ही GPT-4.1 Mini का एक्सेस मिलेगा, जो GPT-4o Mini से तेज और ज्यादा सक्षम है। Enterprise और Edu प्लान यूजर्स को यह अपडेट अगले कुछ हफ्तों में मिलेगा।

GPT-4.1 Mini: फास्ट, इकोनॉमिकल और इंटेलिजेंट

Free यूजर्स के लिए तैयार किए गए GPT-4.1 Mini की कुछ खासियतें:

  • GPT-4o के मुकाबले 50% कम लेटेंसी
  • 83% सस्ता
  • ज्यादा सटीक और समझदार जवाब

कैसे बदलेगा अनुभव?

GPT-4.1 के आने के बाद ChatGPT केवल चैट टूल नहीं रहेगा, बल्कि कोडिंग, स्टडी, टेक्निकल सपोर्ट और प्रोफेशनल यूज में भी बेहद उपयोगी हो जाएगा। अब बड़ी फाइल्स, जटिल डाटा और लंबी बातचीत को समझना AI के लिए आसान हो गया है। OpenAI का ये कदम ChatGPT को एक नए मुकाम पर ले जाने वाला है। अब हर यूजर को मिलेगा पहले से ज्यादा तेज, स्मार्ट और इंटेलिजेंट अनुभव।

Navbharat Live
navbharatlive.com