आपके मरन के बाद आपके सोशल मीडिया का क्या होगा उसका जबाव हम देगें (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

इंसान के मरने के बाद कैसे होता है सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल?

आपके मरने के बाद आपका सोशल मीडिया अकाउंट का क्या होगा और ऐसे में अगर आप नहीं चाहते कि आपकी जाने के बाद आपका दोस्त या फिर फैमिली मेंबर आपका इंस्टाग्राम में फेसबुक अकाउंट चलाएं, तो सेटिंग के बारें में जान लीजिए।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. इंस्टाग्राम और फेसबुक तो हर कोई आज के समय में बनाता ही है लेकिन अगर आपके मन में भी यह सवाल आता है कि आपके मरने के बाद आपका सोशल मीडिया अकाउंट का क्या होगा और ऐसे में अगर आप नहीं चाहते कि आपकी जाने के बाद आपका दोस्त या फिर फैमिली मेंबर आपका इंस्टाग्राम में फेसबुक अकाउंट चलाएं, तो सेटिंग के बारें में जान लीजिए। इसके बाद आपका इंस्टाग्राम तो रहेगा लेकिन उसका अकाउंट किसी के हाथ में नहीं रहेगा। आपका अकाउंट रिमेंबरिंग के नाम से हो जाएगा हर कोई आपकी प्रोफाइल देख पाएगा लेकर उसे इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।

सोशल मीडिया पर बना रहेगा अकाउंट

फेसबुक के अंदर की सेटिंग की बात करें तो आप लिगेसी कॉन्टैक्ट शेयर करने के बाद इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अंदर आपको मौका मिलता है कि आप अपने अकाउंट में एक ऐसा कांटेक्ट डालें जो आपके जाने के बाद आपके अकाउंट को हैंडल करें। वही इंस्टाग्राम पर आपका अकाउंट प्रोफाइल रिमेंबरिंग में डाल दिया जाता है। इसका मतलब है कि आपके मरने के बाद आपकी फोटो वीडियो को आसानी से देखा जा सकता है।

ऐसे में जब तक सोशल मीडिया रहेगा आपकी याद वहां पर हमेशा जिंदा रहेगी। बस इस अकाउंट से कोई किसी से बात नहीं कर सकता। फोटो के साथ छेड़खानी नहीं कर सकता और आखिरी पोस्ट के साथ भी कुछ भी नहीं कर सकता। इस अकाउंट पर आप सब देख सकते हैं लेकिन इस अकाउंट को मैनेज करने का अधिकार किसी के पास भी नहीं होता। इसका सीधा एग्जांपल एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और टीवी सीरियल एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के अकाउंट से देखा जा सकता है।

रिमेंबरिंग अकाउंट होल्डर

बीते दिनों रतन टाटा का भी देहात हुआ है, फिलहाल इंस्टाग्राम ने उनके अकाउंट पर रिमेंबरिंग ऐड नहीं किया है। संभवत यह है कि उनका अकाउंट रिमेंबरिंग को जोड़ दिया जाएगा। उनके अकाउंट में कोई भी शख्स छेड़खानी नहीं कर पाएगा। इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत सिद्धार्थ शुक्ला जैसे सितारों और फेमस सेलिब्रिटी के अकाउंट को कभी डिलीट नहीं किया जा सकता है। इन्हें हमेशा आप देख पाएंगे।

नॉर्मल यूजर का अकाउंट

अगर आप कोई फेमस पर्सनालिटी नहीं है लेकिन आपका अकाउंट भी रिमेंबरिंग में डाला जाता है। इसके लिए कोई भी आपका करीबी इंस्टाग्राम को आपकी डेथ की रिपोर्ट भेजेगा आपके जाने के बाद अकाउंट को हमेशा के लिए फिर जिंदा रखा जाएगा।

रिमेंबरिंग अकाउंट के लिए कैसे भेजे रिक्वेस्ट

अगर आपको ऐसा कोई अकाउंट दिखाई देता है। जिसका मालिक अब इस दुनिया में नहीं रहा लेकिन अकाउंट एक्टिव है। तो आप उसके लिए खुद इंस्टाग्राम को रिपोर्ट शेयर कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको इंस्टाग्राम से कांटेक्ट करना है। जिसके बाद शख्स की बर्थ सर्टिफिकेट और डेट सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ेगी इसके अलावा आप उसके डेथ की रिसेंट न्यूज आर्टिकल को भी शेयर कर सकते हैं।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन