Highlight:
Croma की Black Friday Sale 2026 आपके लिए काम की हो सकती है।
भारत में 26 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक पांच दिवसीय सेल शुरू की है।
इसमें iPhone, Samsung, Oppo, Lenovo, HP और Sony जैसे ब्रांड के प्रोडक्ट्स पर 50% तक छूट देने का ऐलान किया गया है।
Croma Black Friday Sale 2026: नया स्मार्टफोन, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो Croma की Black Friday Sale 2026 आपके लिए काम की हो सकती है। कंपनी ने भारत में 26 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक पांच दिवसीय सेल शुरू की है। इसमें iPhone, Samsung, Oppo, Lenovo, HP और Sony जैसे ब्रांड के प्रोडक्ट्स पर 50% तक छूट देने का ऐलान किया गया है। इसकी खास बात यह है कि कुछ प्रोडक्ट्स पर बैंक कैशबैक, एक्सचेंज बोनस और EMI का फायदा भी मिल रहा है।
Croma की सेल के बारे में बताए तो इसमें Apple के प्रोडक्ट्स पर मिलने वाले ऑफर्स आकर्षण का केंद्र हैं। iPhone 16 (128GB) की प्रभावी कीमत 45,490 रुपये बताई गई है। इसमें 2,000 रुपये तक बैंक कैशबैक, iPhone 14 (128GB) एक्सचेंज करने पर 24,000 रुपये तक और 8,000 रुपये तक अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस शामिल है।
वहीं iPhone 17 Pro Max (256GB) की कीमत ऑफर्स के बाद 96,290 रुपये से शुरू होती है। इस पर 4,000 रुपये तक बैंक कैशबैक मिल सकता है। MacBook Neo (8GB RAM, 256GB स्टोरेज) की प्रभावी कीमत 42,714 रुपये है। इसके साथ 12,000 रुपये तक एक्सचेंज बेनिफिट और 7,000 रुपये तक बैंक कैशबैक दिया जा रहा है।
Android स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए भी सेल में कई विकल्प हैं। Oppo F35 Pro 5G (6GB RAM, 128GB स्टोरेज) की शुरुआती प्रभावी कीमत 11,761 रुपये है। वहीं Redmi 17C 5G (4GB RAM, 128GB स्टोरेज) 11,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं प्रीमियम सेगमेंट में Samsung Galaxy S26 Ultra (12GB RAM, 256GB स्टोरेज) की कीमत 85,999 रुपये रखी गई है।
लैपटॉप खरीदने वालों को चुनिंदा मॉडल पर 20% तक एक्सचेंज बोनस और बैंक कैशबैक मिल सकता है। Lenovo Yoga S7 की प्रभावी कीमत 1,02,392 रुपये, HP OmniBook 5 AI (16GB RAM, 512GB स्टोरेज) की शुरुआती कीमत 69,810 रुपये और Acer Aspire Lite की कीमत 43,609 रुपये से शुरू है।
टीवी की बात करें तो LG 55-इंच AI Nano TV 44,990 रुपये और Sony 65-इंच Bravia 3II 1,16,990 रुपये में मिल रहा है। LG 75-इंच 4K AI Nano TV की कीमत 89,990 रुपये है। चुनिंदा टीवी पर 26,000 रुपये तक कैशबैक और EMI डिस्काउंट भी उपलब्ध है। टीवी के साथ कुछ साउंडबार खरीदने पर 12% तक अतिरिक्त छूट मिल सकती है।
छोटे घरेलू उपकरणों में Philips Digital Air Fryer (4.2 लीटर) की कीमत 7,299 रुपये है। वहीं चुनिंदा Philips पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स पर 30% तक और Havells के ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स पर 50% तक छूट दी जा रही है। साथ ही ध्यान रखें कि बताई गई कई कीमतें बैंक ऑफर और एक्सचेंज के बाद की प्रभावी कीमतें हैं। वास्तविक छूट पुराने डिवाइस की स्थिति, एक्सचेंज वैल्यू, बैंक और उपलब्ध ऑफर्स पर निर्भर करेगी। खरीदारी से पहले अंतिम कीमत और ऑफर की शर्तें जरूर जांचें।