WhatsApp यूजर्स के चैट्स अब Google Drive के बिना होंगे सेव, कंपनी दे रही है 2GB फ्री क्लाउड स्टोरेज

WhatsApp 2GB Free Storage: WhatsApp यूजर्स को पूरी तरह Google Drive पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। कंपनी Android यूजर्स के लिए अपना क्लाउड बैकअप फीचर रोलआउट कर रही है।
WhatsApp user chats saved without using Google Drive 2GB of free cloud storage
WhatsApp का नया फीचर।Source. Pixabay
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • WhatsApp चैट्स के लिए Google Drive पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

  • कंपनी Android यूजर्स के लिए अपना क्लाउड बैकअप फीचर रोलआउट कर रही है।

  • WhatsApp के सर्वर पर चैट्स सेव करने के लिए 2GB फ्री स्टोरेज मिलेगी।

WhatsApp Backup Without Google Drive: WhatsApp पर जरूरी चैट्स, फोटो और वीडियो का बैकअप रखने के लिए अब यूजर्स को पूरी तरह Google Drive पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। बता दें कि कंपनी Android यूजर्स के लिए अपना क्लाउड बैकअप फीचर रोलआउट कर रही है।

इसके तहत यूजर्स को WhatsApp के सर्वर पर चैट्स सेव करने के लिए 2GB फ्री स्टोरेज मिलेगी। इसकी खास बात यह है कि इस बैकअप के लिए Google अकाउंट की स्टोरेज इस्तेमाल नहीं होगी। जिसका सीधा मतलब है कि Gmail, Google Photos और Drive की फाइलों के लिए मिलने वाली जगह पर इसका असर नहीं पड़ेगा। अभी के लिए यह फीचर चुनिंदा Android बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

WhatsApp दे रहा है 2GB फ्री क्लाउड स्टोरेज

अभी तक Android यूजर्स को WhatsApp चैट्स का क्लाउड बैकअप Google Drive पर रखना पड़ता था। ऐसे में बैकअप का डेटा Google अकाउंट की उपलब्ध स्टोरेज में जुड़ जाता था। अगर अकाउंट की जगह भर जाती है तो यूजर्स को स्टोरेज खाली करने या अतिरिक्त स्पेस खरीदने की जरूरत पड़ सकती है।

वहीं WABetaInfo की रिपोर्ट में बताया गया है कि WhatsApp अब अपने सर्वर पर बैकअप सेव करने का विकल्प दे रहा है। यह सुविधा Android बीटा वर्जन 2.26.46.4 में देखी गई है। नए Chat Backup सेक्शन में WhatsApp Cloud Storage और Google Storage के दो विकल्प मिलेंगे। यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से इनमें से किसी एक को चुन सकते हो।

बैकअप रहेगा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड

इस नए फीचर की एक अहम खासियत इसकी सिक्योरिटी है। WhatsApp के सर्वर पर सेव होने वाले बैकअप के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन अनिवार्य होगा। इसका मतलब है कि बैकअप का डेटा इस तरह सुरक्षित रहेगा कि WhatsApp और Meta भी उसकी सामग्री नहीं पढ़ सकेंगे।

वहीं यूजर्स को बैकअप सुरक्षित रखने के लिए Passkey का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा 64 अंकों वाली एन्क्रिप्शन Key से भी बैकअप को सुरक्षित किया जा सकेगा। इसमें ध्यान रखें कि अपनी एन्क्रिप्शन Key या Passkey सुरक्षित रखना जरूरी है क्योंकि इसके बिना बैकअप रिकवर करने में परेशानी हो सकती है।

WhatsApp user chats saved without using Google Drive 2GB of free cloud storage
OnePlus Nord 7 में मिलेगा कैमरे के पास RGB लाइट, 9,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले समेत फीचर्स लीक

ज्यादा स्टोरेज के लिए देने होंगे पैसे

जिन यूजर्स का बैकअप 2GB से ज्यादा है उनके लिए पेड स्टोरेज विकल्प भी बताए गए हैं। रिपोर्ट में बताया है कि WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन के साथ 100GB और Meta One के जरिए 4TB तक स्टोरेज मिल सकती है। सब्सक्रिप्शन खत्म होने पर कंपनी चार महीने तक लेटेस्ट बैकअप रखेगी इसके बाद उसे डिलीट किया जा सकता है।

WhatsApp user chats saved without using Google Drive 2GB of free cloud storage
WhatsApp में आया मैसेज Schedule करने का फीचर, अब तय समय पर अपने आप भेज सकेंगे मैसेज

Android फोन में कैसे चालू करें WhatsApp Cloud Backup?

अगर आपके अकाउंट में यह फीचर आ गया है तो WhatsApp खोलकर Settings में जाएं। इसके बाद Chats और फिर Chat Backup पर टैप करें। यहां Backup Provider में WhatsApp Cloud Storage चुनें।

अब दिए गए निर्देशों के अनुसार एन्क्रिप्शन सेटअप पूरा करके पहला बैकअप तैयार कर सकते हैं। अभी के लिए कंपनी ने इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए जारी करने की तारीख नहीं बताई है। इसलिए विकल्प दिखाई नहीं देने पर मौजूदा Google Drive बैकअप को बंद न करें।