iOS 27.3 Update में Siri AI होगा पहले से ज्यादा स्मार्ट, Safari में आएंगे नए फीचर्स, जानें कब मिलेगा अपडेट

iOS 27.3 Release Date: Apple iPhone का आगामी iOS 27.3 Update अभी के लिए बीटा टेस्टिंग के दौर से गुजर रहा है। इस अपडेट में Siri AI को पहले से ज्यादा स्मार्ट बनाया जा रहा है।
iOS 27.3 update Siri AI Safari will get new features update will be available
iOS 27.3 में कई चीजे खास मिलने वाली है।Source. Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • iOS 27.3 Update अभी के लिए बीटा टेस्टिंग के दौर से गुजर रहा है।

  • अपडेट में Siri AI, Safari, Apple Health और दूसरे ऐप्स में खास फीचर्स आ सकते है।

  • Siri सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहेगी ऐप्स के अंदर काम भी कर सकेगी।

Apple iOS Update: Apple iPhone यूजर्स के लिए एक बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट तैयार कर रहा है। बता दें कि कंपनी का आगामी iOS 27.3 Update अभी के लिए बीटा टेस्टिंग के दौर से गुजर रहा है। इस अपडेट में Siri AI को पहले से ज्यादा स्मार्ट बनाने के साथ Safari, Apple Health और दूसरे ऐप्स में भी कई बदलाव देखने को मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है।

वहीं इसमें खास बात यह है कि अब Siri सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि यूजर्स के लिए ऐप्स के अंदर कई काम भी कर सकेगी। वैसे अभी तक Apple ने इसके स्टेबल वर्जन की लॉन्च डेट घोषित नहीं की है। ऐसे में आइए जानते हैं iOS 27.3 में क्या नया मिलेगा और इसे iPhone में कब डाउनलोड कर पाएंगे।

कब लॉन्च होगा Apple iOS 27.3 Update?

Apple ने iOS 27.3 का पहला डेवलपर बीटा 3 नवंबर 2026 को जारी किया था। इसके बाद 16 नवंबर को दूसरा बीटा और 19 नवंबर को इसका अपडेटेड बिल्ड जारी किया गया। वहीं कंपनी की आधिकारिक डेवलपर वेबसाइट पर भी इन बीटा रिलीज की जानकारी उपलब्ध है। वैसे अभी के लिए स्टेबल अपडेट की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। ऐसे में iPhone यूजर्स को आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

Siri AI और Safari में मिलेंगे ये नए फीचर्स

बता दें कि इस अपडेट का सबसे बड़ा आकर्षण Siri AI में होने वाले बदलाव हैं। वहीं अब Siri Safari के टैब मैनेज करने, ब्राउजिंग हिस्ट्री हटाने, Files में कंटेंट व्यवस्थित करने और Weather नोटिफिकेशन कंट्रोल करने जैसे काम कर सकता है। इसके अलावा Ask About Page नाम का फीचर भी टेस्ट किया जा रहा है। इसकी मदद से Siri किसी वेबपेज के पूरे कंटेंट को समझकर उससे जुड़े सवालों का जवाब दे सकती है।

वहीं Safari में भी दो नए फीचर्स मिल सकते हैं। जिसमें Vertical Tabs की मदद से खुले हुए टैब को वर्टिकल तरीके से व्यवस्थित किया जा सकता है। वहीं Adaptive Dark Mode उन वेबसाइट्स को भी डार्क लुक देने में मदद करेगा जिनमें अपना डार्क मोड उपलब्ध नहीं है।

Apple Health ऐप में होगा बड़ा बदलाव

iOS 27.3 में Apple Health ऐप का नया डिजाइन भी देखने को मिल रहा है। इसमें Insights और Longevity जैसे सेक्शन जोड़े जा रहे हैं। Insights में यूजर्स अपनी एक्टिविटी और हेल्थ से जुड़े ट्रेंड समझ सकेंगे। वहीं Longevity सेक्शन में Health Age फीचर शामिल है जो चुनिंदा हेल्थ मेट्रिक्स के आधार पर वास्तविक उम्र के मुकाबले स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दिखाएगा।

इसके अलावा Siri AI के लिए Traditional Chinese, Norwegian, Turkish और Vietnamese भाषाओं का सपोर्ट भी टेस्ट किया जा रहा है। लेकिन इन फीचर्स की उपलब्धता डिवाइस और क्षेत्र के अनुसार अलग हो सकती है।

iOS 27.2 और iOS 27.3 में क्या होगा अंतर?

दोनों अपडेट के बीच मुख्य अंतर नए फीचर्स और AI क्षमताओं का है।

अभी iOS 27.3 Beta डाउनलोड करना चाहिए?

अगर आप अपने iPhone का इस्तेमाल बैंकिंग, ऑफिस और रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए करते हैं तो स्टेबल अपडेट का इंतजार करना बेहतर रहेगा। वहीं बीटा वर्जन में बग, बैटरी ड्रेन और ऐप कम्पैटिबिलिटी जैसी समस्याएं आ सकती हैं। जो यूजर्स नए फीचर्स पहले इस्तेमाल करना चाहते हैं वे Settings में जाकर General और Software Update के अंदर Beta Updates विकल्प से उपलब्ध बीटा चेक कर सकते हैं।

इंस्टॉल करने से पहले अपने iPhone का बैकअप जरूर लें। अभी iOS 27.3 का फाइनल अपडेट जारी नहीं हुआ है। इसके सभी फीचर्स और डिवाइस कम्पैटिबिलिटी की अंतिम जानकारी Apple की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगी।