कोरोना से बचने के लिए करें ये काम। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

कोरोना की वापसी के बीच इन 5 स्मार्ट गैजेट्स से करें अपने घर को सुरक्षित, संक्रमण से मिल सकती है राहत

देश के कई हिस्सों में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। मुंबई, चेन्नई और अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में केसों में इजाफा दर्ज किया गया है। जिसको देखते हुए फिर से सावधानी रखने का समय है।

सिमरन सिंह

देश के कई हिस्सों में एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। मुंबई, चेन्नई और अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में केसों में इजाफा दर्ज किया गया है। तमिलनाडु और पुडुचेरी में 12-12 नए केस सामने आए हैं, जबकि कर्नाटक में स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने 16 सक्रिय मामलों की पुष्टि की है। भले ही WHO ने 2023 में कोविड-19 के अंत की घोषणा कर दी हो, लेकिन संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है।

ऐसे में कुछ स्मार्ट गैजेट्स को अपनाकर हम न सिर्फ अपने घर को सुरक्षित रख सकते हैं, बल्कि संक्रमण के फैलाव को भी रोक सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 बेहद कारगर गैजेट्स के बारे में:

1. ऑटोमैटिक हैंड सैनेटाइज़र डिस्पेंसर

कोरोना की पहली लहर के दौरान सैनेटाइज़र हर घर की जरूरत बन गया था। अब एक बार फिर यह गैजेट जरूरी हो गया है। ऑटोमैटिक डिस्पेंसर छूए बिना सैनेटाइज़र देता है, जिससे संक्रमण की आशंका कम हो जाती है। इसे मुख्य दरवाजे पर लगाएं और हर आने-जाने वाले से इसका उपयोग करवाएं।

2. UV-C स्टरलाइजेशन बॉक्स या बैग

बाहर से आने वाली वस्तुओं पर वायरस हो सकते हैं। इस बॉक्स में मोबाइल, चाबी, वॉलेट, पैसे या पार्सल रखकर कुछ मिनटों में इन्हें UV-C लाइट की मदद से सैनिटाइज किया जा सकता है। बिना किसी कैमिकल के यह तरीका सुरक्षित और प्रभावी है।

3. नॉन-कॉन्टैक्ट थर्मामीटर

कोरोना का प्रमुख लक्षण है बुखार। यह थर्मामीटर बिना शरीर को छुए तापमान मापने की सुविधा देता है। यह तेज़, सुरक्षित और सटीक तरीका है संक्रमण की पहचान का।

4. HEPA फिल्टर वाला एयर प्यूरीफायर

हवा से फैलने वाले वायरस को रोकने में HEPA फिल्टर बेहद मददगार है। यह डिवाइस हवा को 99.97% तक शुद्ध कर देता है, जो घर के अंदर वातावरण को सुरक्षित बनाए रखता है।

5. डोर ओपनर रिंग

दरवाजों के हैंडल, लिफ्ट के बटन, एटीएम आदि को हाथ से छूना संक्रमण को आमंत्रण देता है। यह रिंग छुए बिना दरवाजे खोलने, बटन दबाने और मोबाइल ऑपरेट करने में मदद करती है। इसे आसानी से साथ में कैरी किया जा सकता है।

हल्के में न लें परेशानी

कोरोना की वापसी को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है। ऊपर बताए गए स्मार्ट गैजेट्स न केवल सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं, बल्कि संक्रमण की चेन को तोड़ने में भी सहायक हो सकते हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें