करोना के केस बढ़ रहे है इस तरह पता चलेगा डाटा। (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

कोरोना की वापसी: जानिए किस राज्य में कितने एक्टिव केस, यहां मिलेगा ऑफिशियल डेटा

कोरोना वायरस (COVID-19) देश में दस्तक दे चुका है और इसके चलते कई राज्यों में मामले सामने आ रहे हैं। बढ़ते केसों की संख्या ने चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है उनके राज्य में हालत कैसी है।

सिमरन सिंह

एक बार फिर कोरोना वायरस (COVID-19) देश में दस्तक दे चुका है और इसके चलते कई राज्यों में नए मामले सामने आ रहे हैं। हर दिन बढ़ते केसों की संख्या ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है कि उनके राज्य में कोविड-19 के कितने सक्रिय मामले हैं।

जानकारी कहां से मिलेगी?

हालांकि सोशल मीडिया और कई वेबसाइट्स पर कोरोना से जुड़ी खबरें दी जा रही हैं, लेकिन सही और अपडेटेड जानकारी के लिए भारत सरकार की स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health & Family Welfare) की आधिकारिक वेबसाइट सबसे भरोसेमंद स्रोत है। इस सरकारी पोर्टल पर हर राज्य के एक्टिव केस की संख्या नियमित रूप से अपडेट की जाती है।

कैसे चेक करें राज्यवार कोरोना केस?

  • सबसे पहले आपको भारत सरकार की स्वास्थ्य मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • साइट खुलते ही सबसे ऊपर देशभर में कुल एक्टिव केस की संख्या दिखाई देगी।
  • नीचे स्क्रॉल करें, आपको "COVID-19 Statewise Status" का सेक्शन मिलेगा।
  • इस पर क्लिक करते ही एक पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी जिसमें बताया गया है कि किस राज्य में कितने एक्टिव केस हैं।

डेटा अपडेट की स्थिति

खबर लिखे जाने तक, इस वेबसाइट पर 19 मई तक का डेटा उपलब्ध था। लेकिन ध्यान रहे, जैसे-जैसे नए मामले सामने आएंगे या पुराने मामले ठीक होंगे, वेबसाइट पर आंकड़ों को अपडेट किया जाएगा।

सावधानी ही बचाव है

विशेषज्ञों की मानें तो कोरोना से बचने के लिए अभी भी सतर्क रहना जरूरी है। "मास्क लगाना, दो गज की दूरी बनाए रखना और सैनेटाइजर का इस्तेमाल करना संक्रमण के जोखिम को कम कर सकता है।"

सरकारी वेबसाइट का लिंक:

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा