ChatGPT के साथ करें Interview की तैयारी। (सौ. Pixabay) 
टेक्नॉलजी

इंटरव्यू की तैयारी में AI का कमाल: जानें 10 ज़बरदस्त प्रॉम्प्ट्स

HR Interview: इंटरव्यू की तैयारी सिर्फ किताबों और नोट्स तक सीमित नहीं है। अब ChatGPT जैसे AI टूल्स आपकी तैयारी को आसान और प्रभावी बना रहे हैं। तो आपको इसके कुछ प्रॉम्प्ट के बारें में पता होना चाहिए।

सिमरन सिंह

Interview Preparation with ChatGPT: आज के डिजिटल युग में इंटरव्यू की तैयारी सिर्फ किताबों और नोट्स तक सीमित नहीं है। अब ChatGPT जैसे AI टूल्स आपकी तैयारी को आसान और प्रभावी बना रहे हैं। सही प्रॉम्प्ट्स का इस्तेमाल कर आप मॉक इंटरव्यू दे सकते हैं, रिज्यूमे सुधार सकते हैं और आत्मविश्वास भी बढ़ा सकते हैं। हाल ही में लॉन्च हुआ जीपीटी-5 किसी भी जॉब इंटरव्यू की तैयारी के लिए एक बेहतरीन सहायक साबित हो रहा है। आइए जानते हैं 10 ऐसे प्रॉम्प्ट्स जो आपके लिए बेहद उपयोगी हो सकते हैं।

1. मॉक इंटरव्यू प्रॉम्प्ट

प्रॉम्प्ट: (जॉब टाइटल) के रोल के लिए इंटरव्यू बनकर बात करो। मुझसे 10 मुश्किल और आमतौर पर किए जाने वाले सवाल एक-एक करके पूछो।

  • इससे चैटजीपीटी असली इंटरव्यू जैसा अनुभव देगा और आपके जवाबों पर तुरंत फीडबैक भी।

2. रिज्यूमे सुधार प्रॉम्प्ट

प्रॉम्प्ट: यह मेरा रिज़्यूमे है। इसकी ऐसी खामियां/कमज़ोरियां बताओ जो रिक्रूटर को नापसंद आ सकती हैं और सुधार से जुड़े सुझाव दो।

  • यह एआई आपके रिज्यूमे को स्कैन कर उसकी कमियां बताता है और बेहतर फॉर्मैट भी सुझाता है।

3. स्ट्रेंथ और वीकनेस प्रॉम्प्ट

प्रॉम्प्ट: मैं एक इंटरव्यू की तैयारी कर रहा हूं। प्लीज़ पांच विशिष्ट खूबियों और पांच कमज़ोरियों के बारे में बताएं जिन्हें मैं उदाहरण के साथ पेश कर सकूं।

  • इससे आप उस मुश्किल सवाल के लिए तैयार रहेंगे जो अक्सर उम्मीदवारों को उलझा देता है।

4. टेक्निकल तैयारी प्रॉम्प्ट

प्रॉम्प्ट: [आपकी फील्ड] के जॉब इंटरव्यू में पूछे जाने वाले 20 सबसे अहम टेक्निकल सवालों की लिस्ट दो, जवाबों के साथ।

  • यह आपके डोमेन की मजबूत तैयारी में मदद करता है।

5. एचआर सवाल प्रॉम्प्ट

प्रॉम्प्ट: मुझे एक नए/अनुभवी उम्मीदवार के इंटरव्यू के लिए प्रभावशाली जवाबों के साथ एचआर की ओर से होने वाले 15 सवाल बताएं।

  • इससे आपको polished और प्रभावी जवाब मिलते हैं।

6. बॉडी लैंग्वेज टिप्स

प्रॉम्प्ट: इंटरव्यू में कॉन्फिडेंट और पॉजिटिव दिखने के लिए मुझे 10 बॉडी लैंग्वेज टिप्स दो।

  • जवाबों के साथ-साथ आपकी बॉडी लैंग्वेज भी सफलता तय करती है।

7. “Tell Me About Yourself” प्रॉम्प्ट

प्रॉम्प्ट: इस बैकग्राउंड के आधार पर मेरे लिए दो मिनट का परिचय लिखें। यह प्रोफेशनल भी होना चाहिए और आकर्षक भी।

  • इससे आप सबसे आम और अहम सवाल के लिए तैयार रहेंगे।

8. कंपनी रिसर्च प्रॉम्प्ट

प्रॉम्प्ट: इंटरव्यू की तैयारी के लिए [कंपनी का नाम] की कंपनी प्रोफ़ाइल, मिशन और उससे जुड़ी लेटेस्ट खबरों की जानकारी दें।

  • यह जानकारी आपको इंटरव्यूअर को प्रभावित करने में मदद करेगी।

9. सैलरी नेगोशिएशन प्रॉम्प्ट

प्रॉम्प्ट: नौकरी के इंटरव्यू के दौरान ज्यादा सैलरी पर बातचीत करने के लिए मुझे रणनीतियां और जवाब दीजिए।

  • सैलरी बातचीत अब आसान हो जाएगी।

ध्यान दें

इंटरव्यू की तैयारी अब घबराहट का खेल नहीं रह गई है। सही प्रॉम्प्ट्स का इस्तेमाल कर ChatGPT आपका पर्सनल कोच, इंटरव्यूअर और करियर गाइड बन सकता है। जरूरत है तो बस इन प्रॉम्प्ट्स को कस्टमाइज कर अपने हिसाब से इस्तेमाल करने की।

दिल्ली के इंदिरा भवन में CWC की बैठक जारी, मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्रवाई के लिए रणनीति पर मंथन

भारत को मिला अफगानिस्तान का नया रास्ता, 730 किमी चाबहार-जहेदान रेल लिंक पूरा, 3-4 महीने में दौड़ेगी ट्रेन

देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान

चुनाव आयोग को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, आज CWC की बैठक बुलाई; आगे की रणनीति पर मंथन

तुम्हारे बाप का देश नहीं है...थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल, बोले- तुरंत बर्खास्त करो