Dowry Calculator जो आपकी सच्चाई सामने आएगा। (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

इस AI Tool से अपने काम के अनुसार कैलकुलेट करें दहेज, Shaadi.com की क्रांतिकारी पहल

यह कोई हाईटेक एआई टूल है, जो बताता होगा कि किसी लड़के को शादी में कितना दहेज मिलना चाहिए। लेकिन असली सच्चाई जानकर आप चौंक जाएंगे।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: आज जहां ज़्यादातर काम ऑनलाइन हो रहे हैं, वहीं शादी जैसे सामाजिक संस्थान को भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नए रूप में पेश किया जा रहा है। इसी कड़ी में एक अनोखी ऑनलाइन सर्विस ‘DownAI’ हाल ही में सुर्खियों में आई है। नाम सुनकर लगेगा कि यह कोई हाईटेक एआई टूल है, जो बताता होगा कि किसी लड़के को शादी में कितना दहेज मिलना चाहिए। लेकिन असली सच्चाई जानकर आप चौंक जाएंगे।

Shaadi.com की चौंकाने वाली पहल

यह सर्विस प्रसिद्ध मेट्रिमोनियल साइट Shaadi.com की सामाजिक पहल के तौर पर Shaadi.com पर शुरू की गई है। शुरुआत में यह एक आम कैलकुलेटर जैसा ही नजर आता है जिसमें आप उम्र, नौकरी, सैलरी और शिक्षा जैसी जानकारियां भरते हैं। उपयोगकर्ता को यह भ्रम होता है कि अगली स्क्रीन पर उन्हें दहेज के तौर पर मिलने वाली कार, घर या सोने की कीमत बताई जाएगी।

लेकिन फिर आता है असल झटका...

जैसे ही ‘Calculate’ बटन दबाते हैं, स्क्रीन पर दिखाई देता है एक भावनात्मक संदेश— “पिछले 10 वर्षों में दहेज के चलते हुई मौतों की संख्या,” और उसके नीचे एक सवाल जो सीधा दिल को चीरता है— “अपनी कीमत जानने से पहले यह सोचिए कि लड़की की ज़िंदगी की क्या कीमत है?”

दहेज के खिलाफ डिजिटल हथियार

DownAI नाम में ‘Dowry’ को ‘DowrAI’ बनाकर AI टूल जैसा रूप दिया गया है, जो लोगों को आकर्षित करता है। लेकिन जब वे सच्चाई से रूबरू होते हैं, तो उन्हें एक करारा मानसिक झटका लगता है जो उन्हें सोचने पर मजबूर करता है। टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

क्यों खास है यह मुहिम?

भारत में दहेज आज भी एक गहरी सामाजिक बुराई है। कानून और जागरूकता अभियानों के बावजूद यह कुप्रथा जारी है। ऐसे में यदि तकनीक के ज़रिए समाज को उसकी संवेदनशीलता का आईना दिखाया जाए, तो यह वाकई एक साहसिक और प्रशंसनीय पहल मानी जाएगी।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर