BSNL का 4G प्लान। (सौ. X) 
टेक्नॉलजी

पीएम मोदी ने किया BSNL 4G स्वदेशी नेटवर्क का शुभारंभ, 97,500 मोबाइल टावर का उद्घाटन

Narendra Modi BSNL: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BSNL के स्वदेशी 4G नेटवर्क की औपचारिक लॉन्चिंग कर दिया है। इस मौके पर उन्होंने 97,500 मोबाइल टावरों का भी उद्घाटन किया।

सिमरन सिंह

BSNL 4G launch: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के स्वदेशी 4G नेटवर्क की औपचारिक लॉन्चिंग की। इस मौके पर उन्होंने 97,500 मोबाइल टावरों का भी उद्घाटन किया, जिनमें से 92,600 टावर 4G सेवाओं को सपोर्ट करेंगे। यह लॉन्च भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

BSNL के 25 साल पूरे होने पर बड़ा तोहफा

BSNL ने अपनी स्थापना के 25 साल पूरे होने के अवसर पर इस नेटवर्क को लॉन्च किया है। कंपनी का उद्देश्य ग्रामीण और सुदूर इलाकों तक बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है। जहां निजी कंपनियां पहले से 4G और 5G सेवाएं दे रही थीं, वहीं BSNL अब इस रेस में औपचारिक तौर पर शामिल हुआ है।

20 लाख नए सब्सक्राइबर्स की उम्मीद

अधिकारियों के अनुसार, BSNL 4G का यह लॉन्च डिजिटल इंडिया मिशन को गति देने वाला साबित होगा। अनुमान है कि इस सर्विस से लगभग 20 लाख नए सब्सक्राइबर्स जुड़ेंगे। कंपनी का कहना है कि यह नेटवर्क पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर आधारित है और आने वाले समय में इसे आसानी से 5G में अपग्रेड किया जा सकेगा।

37 हजार करोड़ की लागत, 26 हजार गांवों को फायदा

BSNL के नए टावरों के निर्माण पर लगभग 37,000 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट से देशभर के 26,700 से अधिक गांवों को जोड़ा जाएगा, जिनमें से 2472 गांव अकेले ओडिशा में शामिल हैं। इसका मकसद ग्रामीण भारत को मजबूत डिजिटल एक्सेस और बेहतर संचार सुविधाएं प्रदान करना है।

पीएम मोदी का ओडिशा से जुड़ा विजन

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "ओडिशा को प्रकृति ने बहुत कुछ दिया है। कई दशकों तक यहां कठिनाइयां रहीं, लेकिन यह दशक ओडिशा को समृद्धि की ओर ले जाएगा। हाल ही में ओडिशा के लिए दो सेमीकंडक्टर यूनिट्स को मंजूरी दी गई है और जल्द ही यहां सेमीकंडक्टर पार्क भी बनेगा।"

भविष्य के लिए तैयार क्लाउड बेस्ड नेटवर्क

BSNL अधिकारियों ने बताया कि यह नेटवर्क क्लाउड बेस्ड है, जिसे भविष्य में अपग्रेड किया जा सकता है। इससे देशभर में डिजिटल भागीदारी और कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा।

ध्यान दें

BSNL का 4G लॉन्च न केवल ग्रामीण भारत के लिए संचार क्रांति लेकर आएगा, बल्कि डिजिटल इंडिया को मजबूती देने में भी अहम भूमिका निभाएगा। स्वदेशी तकनीक पर आधारित यह पहल भारत को दूरसंचार क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

Explainer: क्या सच में भारत में मुसलमानों की आबादी 2070 में हिंदुओं से ज्यादा हो जाएगी?

राजस्थान की ग्रामीण राजनीति में कांग्रेस का दबदबा, परिषद से लेकर पंचायत समिति तक बीजेपी हारी; जानें 3 वजहें

राहुल गांधी के नोटबंदी-GST वाले बयान पर CAIT का पलटवार, सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने लिखी चिट्ठी

भारत-जर्मनी के 75 साल के रिश्तों का जश्न, जैज और कर्नाटक संगीत से सजेगी महफिल