BSNL (सौ. सोशल मीडिया) 
टेक्नॉलजी

BSNL फिर बना Jio, Airtel और Vi की परेशानी, इस प्लान को किया सस्ता

BSNL में एक बार फिर से Airtel, Jio और Vodafone Idea की परेशानी को बढ़ा दिया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपने तीन प्लान को फिर से सस्ता किया है। ऐसे में इस खबर के माध्यम से हम अपको पूरी लिस्ट दिखाएंगे।

सिमरन सिंह

BSNL में एक बार फिर से Airtel, Jio और Vodafone Idea की परेशानी को बढ़ा दिया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपने तीन प्लान को फिर से सस्ता किया है। जिसमें यूजर्स को ज्यादा इंटरनेट की सुविधा दी जाएगी। बता दें कि पिछले महीने ही प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी ने अपने रिचार्ज को 15% तक महंगा किया था। जिसके बाद से BSNL की मांग बढ़ गई थी और कई लोगों ने अपना नंबर भी उसमें पोर्ट कराया था। अब BSNL ने एक बार फिर से अपने कुछ प्लान को सस्ता कर दिया है, जिससे यूजर्स को राहत मिली है।

BSNL ने सस्ते किए अपने तीन प्लान

सरकारी कंपनी BSNL ने अपनी शुरुआती प्लान के रेट में कुछ कमी की है। इन तीन प्लान से यूजर्स को रोजाना के लिए स्पीड और इंटरनेट का एक्सेस मिलेगा। कंपनी ने 249, 299 और 329 वाले सस्ते प्लान के साथ इंटरनेट की स्पीड 25Mbps कर दी है। इससे पहले यूजर्स को 10Mbps से लेकर 20Mbps तक की स्पीड दी जाती थी, जो अब 25 कर दी गई है।

यूजर्स को मिलेंगे कई बेनिफिट्स

BSNL के तीनों प्लान के सस्ते होने पर गैर यूजर पॉलिसी पर आधारित चीजों का फायदा मिलेगा। 249 रुपए वाले प्लान में यूजर्स पूरे महीने के लिए कुल 10GB इंटरनेटका इस्तेमाल कर पाएंगे। इस प्लान में 10GB डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घट के 2Mbps तक हो जाएगी। इसके अलावा 299 रुपए के प्लान में 20GB तक इंटरनेट दिया जाएगा। वहीं 329 रुपए के प्लान में 1000GB का इंटरनेट दिया जाएगा और डाटा खत्म होने के बाद इसमें 4Mbps की स्पीड रह जाएगी जो अनलिमिटेड डाटा ऑफर करता है।

BSNL के 249 रुपए और 299 रुपए वाले केवल नए यूजर्स के लिए ही यह प्लान दिया गया है। वही 329 रुपए वाला प्लान सभी यूजर्स के लिए मौजूद रहने वाला है। इन तीनों प्लान की स्पीड इंटरनेट एक्सेस को बढ़ाया गया है, ताकि नंबर पर कॉलिंग की सुविधा के साथ बाकी फायदे भी यूजर्स को मिल सके।

UGC-NET विवाद, राहुल गांधी और जयराम रमेश ने NTA को घेरा, 2 महिने की देरी पर मांगे जवाब

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म