boAt PartyPal Series Price And Features: भारतीय ऑडियो टेक कंपनी boAt ने एक बार फिर बाज़ार में धमाका कर दिया है। कंपनी ने अपनी मशहूर PartyPal सीरीज के तहत एक साथ 8 नए स्पीकर्स लॉन्च किए हैं। अगर आप घर पर पार्टी करने के शौकीन हैं या बड़े गेट-टुगेदर का आयोजन करते हैं, तो ये स्पीकर्स आपके अनुभव को कई गुना बढ़ाने के लिए डिजाइन किए गए हैं। आइए जानते हैं इन स्पीकर्स की कीमत, फीचर्स और वो खास खूबियां जो इन्हें बाजार में सबसे अलग बनाती हैं।
boAt ने हर तरह के यूजर की पसंद और बजट का ख्याल रखते हुए अपनी नई रेंज में PartyPal 650, 600 Plus, 500, 390 Plus, 230, PartyPal Boom, Ultra और Rumbl को पेश किया है। इन स्पीकर्स की शुरुआती कीमत ₹9,499 है, जबकि टॉप-एंड मॉडल की कीमत ₹24,999 तक जाती है। इन्हें खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो बिना किसी समझौते के पावरफुल साउंड चाहते हैं।
इस नई सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसका Karaoke ProTuner फीचर है। अक्सर लोग कराओके का आनंद लेना चाहते हैं लेकिन खराब वोकल्स की वजह से हिचकिचाते हैं। boAt का यह नया फीचर रियल-टाइम में वोकल्स को ऑटो-ट्यून कर देता है, जिससे साधारण आवाज भी प्रोफेशनल सिंगिंग की तरह सुनाई देती है। इसके साथ ही स्पीकर्स में boAt Signature Sound और इन-बिल्ट DJ कंट्रोल्स भी दिए गए हैं, जो आपके घर को किसी नाइट क्लब में बदल देंगे।
सीरीज के फ्लैगशिप मॉडल PartyPal 650 की बात करें तो इसमें 300W तक का धमाकेदार साउंड आउटपुट मिलता है। इसमें मनोरंजन के लिए दो UHF वायरलेस माइक्रोफोन, इन-बिल्ट DJ ट्रैक और एक खास Bass Drop Pad दिया गया है। म्यूजिक की ताल के साथ सिंक होने वाली डायनेमिक RGB लाइटिंग पार्टी के माहौल में चार चांद लगा देती है।
इन स्पीकर्स को आप boAt Hearables App के जरिए पूरी तरह कस्टमाइज कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें आधुनिक Bluetooth 5.3, TWS मोड, AUX, USB, TF कार्ड और यहां तक कि गिटार और वायर्ड माइक्रोफोन का सपोर्ट भी मिलता है। पोर्टेबिलिटी को आसान बनाने के लिए इसमें बिल्ट-इन व्हील्स (पहिए) दिए गए हैं, जिससे आप इन्हें कहीं भी ले जा सकते हैं। बैटरी की बात करें तो यह 5 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं।
boAt की यह शानदार PartyPal सीरीज अब बिक्री के लिए उपलब्ध है। आप इन्हें boAt की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon, Flipkart और देश भर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स से आसानी से खरीद सकते हैं।