BJP को शहजाद पूनावाला का बड़ा झटका! राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा, पार्टी को लेकर बड़ा बयान

Shahzad Poonawalla Resignation: BJP को शहजाद पूनावाला का बड़ा झटका! राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा, पार्टी को लेकर कही बड़ी बात
Shehzad Poonawalla resignation
शहजाद पूनावाला ने भाजपा से दिया इस्तीफासौजन्य-सोशल मीडिया
Updated on

Shahzad Poonawalla BJP: शहजाद पूनावाला ने राष्ट्रीय प्रवक्ता सहित भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को अपना इस्तीफा भेज दिया है। शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इसकी जानकारी दी है।

शहजाद पूनावाला ने इस्तीफा पत्र साझा करते हुए 'एक्स' पर लिखा, "बेहद विनम्रता, स्नेह और आभार के साथ मैंने एक बार फिर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को अपना इस्तीफा सौंपा है और अनुरोध किया है कि इसे स्वीकार किया जाए।"

शहजाद पूनावाला ने नितिन नबीन को भेजा इस्तीफा

शहजाद पूनावाला ने आगे कहा, कि "मैं उस मार्गदर्शन, प्यार, सम्मान और मंच के लिए हमेशा आभारी रहूंगा जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और हमारे सभी वरिष्ठ नेताओं व पूरे संघ परिवार ने मुझे दिया और मुझ पर भरोसा जताया।"

राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद व जिम्मेदारी से विदा ले रहा हूं

शहजाद पूनावाला ने आगे लिखा, "किसी अन्य देश या किसी अन्य पार्टी में मेरे जैसी कहानी, एक युवा, पसमांदा मुस्लिम और बिना किसी राजनीतिक परिवार की पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति की कहानी, शायद ही संभव हो पाती। हालांकि मैं उस पार्टी और राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद व जिम्मेदारी से विदा ले रहा हूं, जिसे मैं बहुत प्यार करता था। हमारा मिशन और विजन 'वीजी और एमआईजीए' (विकसित भारत और मेक इंडिया ग्रेट अगेन) भारत के अब तक के सबसे महान नेता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और अधिक जोश और जुनून के साथ जारी रहेगा।"

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को भेजे इस्तीफे में कहा, "कृपया इस पत्र को 30 जुलाई 2026 के मेरे पिछले पत्र के सिलसिले में पढ़ें, जिसमें मैंने जरूरी आर्थिक और व्यक्तिगत हालात के कारण भाजपा के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से बिना किसी शर्त के इस्तीफा देने की पेशकश की थी।"

Shehzad Poonawalla resignation
ईश्वर की शपथ लेता हूं... चुनावी रणनीतिकार से विधायक बने प्रशांत किशोर, बिहार विधानसभा में गूंजी आवाज

पार्टी ने पुनर्विचार का किया आग्रह

पूनावाला ने आगे लिखा, "यह मेरे लिए अत्यंत भावुक करने वाला था कि पार्टी ने मेरे त्यागपत्र को तुरंत स्वीकार करने से इंकार कर दिया और मुझसे अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया। हालांकि, दीर्घ विचार-विमर्श और गंभीर मनन के बाद, मैंने अंतिम निर्णय लिया है कि मैं राष्ट्रीय प्रवक्ता के अपने पद और भाजपा की सक्रिय प्राथमिक सदस्यता से मुक्त होने का निर्णय लेना चाहता हूं। पिछले कुछ दिनों की घटनाओं, जिन व्यक्तियों के बारे में मैंने आपको विस्तार से बताया है, उन्होंने मुझे अपने पूर्व निर्णय पर दृढ़ रहने के लिए बाध्य किया है।"

शहजाद पूनावाला ने कहा, "जैसा कि मैंने पहले कहा था, अत्यावश्यक आर्थिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों के कारण मैं निजी क्षेत्र में प्रवेश करूंगा लेकिन जहां भी संभव होगा और चाहे जिस भी स्वरूप में संभव हो, मैं प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के दृष्टिकोण और कार्यों का समर्थन करता रहूंगा। मैं पार्टी की व्यवस्था छोड़ रहा हूं लेकिन विचार और व्यक्ति नहीं।"

Navbharat Live
navbharatlive.com