Apple Products Off (Source. Design) 
टेक्नॉलजी

Valentine’s Day से पहले बड़ी राहत, iPhone 17, MacBook और AirPods पर मिल रहा भारी कैशबैक

Valentine's Day Offers For Apple: Valentine’s Day आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और इसी मौके को खास बनाने के लिए Apple ने अपने ग्राहकों के लिए स्पेशल ऑफर्स का ऐलान किया है।

सिमरन सिंह

Cashback Offer: Valentine’s Day आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और इसी मौके को खास बनाने के लिए Apple ने अपने ग्राहकों के लिए स्पेशल ऑफर्स का ऐलान किया है। Valentine’s Day डिस्काउंट के तहत Apple iPhone 17 सीरीज, MacBook Air, MacBook Pro और AirPods जैसे पॉपुलर डिवाइसेस पर शानदार कैशबैक ऑफर दे रही है। ये सभी ऑफर्स Apple India की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि कंपनी ने डिवाइसेस की कीमत सीधे तौर पर कम नहीं की है, बल्कि कैशबैक डील्स के जरिए ग्राहकों को फायदा दिया जा रहा है।

MacBook खरीदने वालों की चांदी

अगर आप MacBook लेने की सोच रहे हैं, तो यह सही मौका हो सकता है। MacBook Air M4 पर Apple 10,000 रुपये तक का कैशबैक दे रही है। 13 इंच वाला यह मॉडल 99,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था, लेकिन अब इसे 89,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह ऑफर ICICI बैंक, Axis Bank और American Express जैसे चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर वैलिड है। इसके अलावा, कुछ MacBook Pro मॉडल्स पर भी 10,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है, जिसके बाद M4 MacBook Pro की कीमत घटकर 1,59,900 रुपये रह जाती है।

iPhone 17 सीरीज पर भी मिल रहा फायदा

iPhone यूजर्स के लिए भी Apple ने Valentine’s Day से पहले राहत दी है। iPhone 17 सीरीज पर कंपनी 5,000 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक ऑफर कर रही है। इस कैशबैक के बाद स्टैंडर्ड iPhone 17 को 82,900 रुपये की जगह 77,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, iPhone 16 और iPhone 16 Plus पर भी 4,000 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है। इसके अलावा Apple अपने वियरेबल और ऑडियो प्रोडक्ट्स जैसे AirPods पर भी 1,000 रुपये से लेकर 4,000 रुपये तक का कैशबैक ऑफर कर रही है।

Google Pixel 10 पर भी जबरदस्त ऑफर

सिर्फ Apple ही नहीं, बल्कि Google के फैंस के लिए भी खुशखबरी है। Google Pixel 10 भारत में 79,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था, लेकिन फिलहाल Amazon पर इस पर शानदार छूट मिल रही है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर यह फोन 8,200 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ 71,750 रुपये में लिस्टेड है। इसके अलावा 2,152 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक भी मिल रहा है, जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 69,598 रुपये रह जाती है।

Valentine’s Day से पहले क्यों है यह मौका खास?

अगर आप अपने पार्टनर को कोई खास टेक गिफ्ट देना चाहते हैं या खुद के लिए नया फोन या लैपटॉप खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह ऑफर्स आपके बजट में बड़ी राहत दे सकते हैं। सीमित समय के लिए चल रहे ये डील्स Valentine’s Day को और भी खास बना सकते हैं।

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन