Instagram पर कैसे बढ़ाए लाइक्स। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करने का सही समय: बढ़ाएं रीच और एंगेजमेंट

आपने घंटों मेहनत से शानदार वीडियो तैयार किया, लेकिन इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते ही सिर्फ कुछ ही लाइक्स और व्यूज़ मिले। ऐसे में रील पोस्ट करने का सही समय क्या है ये जानना जरूरी है।

सिमरन सिंह

अक्सर ऐसा होता है कि आपने घंटों मेहनत करके एक शानदार वीडियो तैयार किया, लेकिन इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते ही सिर्फ कुछ ही लाइक्स और व्यूज़ मिले। ऐसे में निराश होना स्वाभाविक है, लेकिन यह गलती आपके कंटेंट में नहीं, बल्कि उस समय में हो सकती है जब आपने वीडियो पोस्ट किया। इंस्टाग्राम का एल्गोरिदम यूज़र्स की एक्टिविटी पर आधारित होता है, इसलिए यह जानना जरूरी है कि कब आपका ऑडियंस सबसे ज़्यादा एक्टिव होता है।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने का सबसे सही समय

सोशल मीडिया विशेषज्ञों और डेटा एनालिसिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के लिए ये टाइम स्लॉट सबसे ज्यादा असरदार माने जाते हैं:

  • सुबह: 6 बजे, 9 बजे
  • दोपहर: 12 बजे
  • शाम: 3 बजे, 6 बजे
  • रात: 9 बजे से लेकर 11–12 बजे तक

इन समयों पर अधिकतर यूज़र्स एक्टिव रहते हैं, जिससे आपकी रील्स या पोस्ट को बेहतर व्यूज़ और एंगेजमेंट मिल सकता है। खासकर रात के समय जब लोग काम से फ्री होकर इंस्टाग्राम स्क्रॉल करते हैं, उस वक्त वायरल होने की संभावना सबसे ज़्यादा होती है।

कैसे जांचें अपना परफेक्ट टाइम?

यदि आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का बेस्ट परफॉर्मिंग टाइम जानना चाहते हैं, तो इंस्टाग्राम का प्रोफेशनल डैशबोर्ड सबसे अच्छा साधन है। यहां जाकर इनसाइट्स > ऑडियंस > मोस्ट एक्टिव टाइम्स में आप जान सकते हैं कि आपके फॉलोअर्स कब सबसे ज़्यादा एक्टिव रहते हैं।

क्यों जरूरी है सही टाइम पर पोस्ट करना?

  • रीच बढ़ती है – ज्यादा एक्टिव ऑडियंस होने पर पोस्ट ज्यादा लोगों तक जाती है।
  • एंगेजमेंट बेहतर होता है – लाइक्स, कमेंट्स और शेयर्स की संख्या बढ़ती है।
  • वायरल होने के मौके बढ़ते हैं – अधिक इंटरेक्शन मिलने पर इंस्टाग्राम पोस्ट को और लोगों की फीड में दिखाता है।

कुछ और टिप्स:

  • कैप्शन और हैशटैग दमदार रखें।
  • नियमित पोस्ट करें।
  • ट्रेंडिंग टॉपिक्स और ऑडियो का इस्तेमाल करें।
  • वह वीडियो बनाएं जिससे लोग जुड़ाव महसूस करें।

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय

मिथुन चक्रवर्ती बने बंगाल सरकार के सलाहकार, कैबिनेट मंत्री के बराबर होगा दर्जा

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल