Face Authentication Scam Or AEPS Face Fraud: ऐसे दौर में जहां सारे काम डिजिटल तरीके से हो रहे है और अब बैंकिंग सेवा भी आसान हो गई है,उसी आधुनिक दौर में साइबर ठगों ने भी नए-नए तरीके ढूंढ लिए हैं आपकी जमा पूंजी को हथियाने के। वहीं ठगों ने अब एक चौंकाने वाला तरीका निकाल लिया है, जिसमें स्कैमर्स आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AEPS) को निशाना बना रहे हैं। इस पूरी ठगी में सबसे हैरानी की बात ये है कि इस नए फ्रॉड में न OTP की जरूरत पड़ती है और न ही किसी कॉल की सिर्फ आपकी एक फोटो से अकाउंट खाली हो सकता है।
AEPS के बारें में बताए तो यह एक ऐसी बैंकिंग सुविधा है, जो आधार नंबर और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन यानी फिंगरप्रिंट या चेहरा के जरिए ट्रांजैक्शन करने की सुविधा देती है। यह सिस्टम खासतौर पर गांव और दूरदराज के इलाकों में काम आता है क्योंकि वहां पर लोगों के लिए इस तरह से काम करना समझने में आसान होता है। लेकिन अब साइबर अपराधी इस आसान फीचर Face Authentication का गलत इस्तेमाल करना शुरू कर चुके है। इस फ्रॉड को बाकी की तरह मत समझना क्योंकि ये पारंपरिक फिशिंग से अलग है इस तरह की ठगी में किसी भी तरह का सीधे संपर्क करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
रिपोर्ट्स से मिल जानकारी के अनुसार, स्कैमर्स को इस ठगी में सिर्फ आपकी एक साफ फोटो की जरूरत होती है। जिसके बाद वे एडवांस AI तकनीक का इस्तेमाल करके डीपफेक चेहरा तैयार करते हैं और धोखे को अंजाम देते है, जानें कैसे होता है धोखा:
इसका सीधा मतलब ये है कि इसमें आपकी सोशल मीडिया फोटो का भी भी इस्तेमाल हो सकता है जो खतरे की बात है।
एक्सपर्ट्स ने इसको रोकने के लिए कुछ सुझाव दिए है जिससे फ्रॉड से बचाव किया जा सकता है, जिसके लिए जरूरी सावधानियां अपनाना बेहद जरूरी है:
ये भी पढ़े: अब वीडियो देखते-देखते करें मल्टीटास्किंग, YouTube का बड़ा अपडेट, PiP फीचर सभी यूज़र्स के लिए शुरू
अगर आपको इस ठगी के बारें में जानकारी नहीं थी और आपके अकाउंट से बिना अनुमति पैसे कट गया है तो तुरंत एक्शन लें।
इस तरह से तेजी से कदम उठाने पर आप अपने नुकसान को कम कर सकते है।
AEPS की सुविधा को बैंकिंग की प्रक्रिया आसान करने के लिए बनाया गया है, लेकिन ठगों को देखते हुए इसका गलत इस्तेमाल बड़ा खतरा बन सकता है। इसलिए शुरू से ही सतर्क रहना और सही समय पर सही कदम उठाना बेहद जरूरी है।