छठ और दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भारी भीड़, 18 हजार स्पेशल ट्रेनों का संचालन

Delhi NCR Railway Stations: दीपावली और छठ पर घर लौटने वालों की बढ़ी भीड़ है। दिल्ली के छह प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री बंद कर दी गई है। सुरक्षा के लिए 1300 अतिरिक्त जवान तैनात हैं।
diwali delhi ncr railway station
दिवाली छठ के मौके पर दिल्ली-एनसीआर रेलवे स्टेशनों पर भीड़सोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • त्योहारी भीड़ को देखते हुए 3 से 14 नवंबर तक छह प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर रोक

  • नई दिल्ली और आनंद विहार स्टेशन पर यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया, अतिरिक्त टिकट काउंटर और पेयजल सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था

  • दिवाली और छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए देशभर में करीब 18 हजार विशेष ट्रेनें चलाने की तैयारी, सुरक्षा के लिए 1300 अतिरिक्त आरपीएफ जवान तैनात

Festival Season Heavy Rush at Delhi-NCR Railway Station 18000 Special Trains: दीपावली और छठ महापर्व को लेकर दिल्ली-एनसीआर के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। त्योहारों पर अपने घर जाने के लिए बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर, छात्र और नौकरीपेशा लोग रेलवे स्टेशनों का रुख कर रहे हैं। खासकर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पूर्वी भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। नई दिल्ली, आनंद विहार, पुरानी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं।

छह स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री बंद

त्योहारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उत्तर रेलवे ने दिल्ली-एनसीआर के छह प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर 3 से 14 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री बंद कर दी है। इनमें नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल, हजरत निजामुद्दीन, गाजियाबाद और दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन शामिल हैं। इस कदम का उद्देश्य प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ को कम करना और यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना है।

diwali delhi ncr railway station
धर्म की पिच पर आए अखिलेश यादव? रामलला के दरबार में मत्था टेकेंगे सपा प्रमुख, धार्मिक यात्रा के सियासी मायने

होल्डिंग एरिया और अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए अलग-अलग होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। आरक्षित और अनारक्षित टिकट वाले यात्रियों के लिए अलग प्रतीक्षा व्यवस्था की गई है। आनंद विहार टर्मिनल पर भी यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से प्लेटफॉर्म तक पहुंचाया जा रहा है। यहां अतिरिक्त टिकट काउंटर, बैठने की जगह, पेयजल और खानपान की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

सुरक्षा के लिए 1300 अतिरिक्त जवान तैनात

यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए उत्तर रेलवे ने प्रमुख स्टेशनों पर 1300 अतिरिक्त रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान तैनात किए हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 700 से अधिक एआई आधारित कैमरों से निगरानी की जा रही है। इसके अलावा पुलिस, सीसीटीवी कैमरे, बैरिकेडिंग और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की मदद से यात्रियों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है।

diwali delhi ncr railway station
Diwali 2026: दिवाली पर क्यों बनाई जाती है जिमीकंद की सब्जी? जानें इस खास परंपरा का महत्व

18 हजार विशेष ट्रेनें चलाने की तैयारी

रेलवे मंत्रालय के अनुसार, दिवाली और छठ सहित त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए देशभर में करीब 18 हजार विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसका उद्देश्य नियमित ट्रेनों में बढ़ते दबाव को कम करना और यात्रियों को घर पहुंचने में सुविधा देना है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे पर्याप्त समय लेकर स्टेशन पहुंचें, अफवाहों पर ध्यान न दें और ट्रेन में चढ़ते समय धक्का-मुक्की से बचें। किसी भी परेशानी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल रेलवे कर्मचारियों अथवा आरपीएफ को दें।

त्योहारी सीजन में रेलवे की कोशिश है कि यात्रियों को भीड़ के बावजूद सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके।