Apple का पहला Foldable iPhone आने वाला है। (सौ. AI) 
टेक्नॉलजी

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, Samsung ने किया बड़ा खुलासा

Apple Vs Samsung: Apple अगले साल पहला Foldable iPhone लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जो लंबे समय से चर्चा में है। ऐसे में इस खबर के आने के बाद सभी इस बारें में जानना चाहते है।

सिमरन सिंह

Foldable iPhone Launch In India: Apple अगले साल अपना पहला Foldable iPhone लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लंबे समय से इस फोन को लेकर चर्चाएं तेज थीं और कुछ दिन पहले ही यह खबर सामने आई थी कि इसका मास प्रोडक्शन भारत में किया जा सकता है। अब Samsung ने इससे जुड़ी एक अहम जानकारी का खुलासा किया है, जिसने टेक वर्ल्ड में उत्सुकता और बढ़ा दी है।

Samsung बनाएगी Foldable iPhone का डिस्प्ले

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Samsung डिस्प्ले के प्रमुख ली चोंग ने हाल ही में बताया कि उनकी कंपनी नॉर्थ अमेरिका के एक बड़े क्लाइंट के लिए OLED फोल्डेबल डिस्प्ले तैयार कर रही है। उन्होंने कहा, "Samsung शुरुआत में इस क्लाइंट को 8.6th जनरेशन का OLED डिस्प्ले देगी और इसका प्रोडक्शन अगले साल की तीसरी तिमाही में शुरू होगा।" क्योंकि Apple नॉर्थ अमेरिका की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी है, इसलिए माना जा रहा है कि Samsung का यह प्रोजेक्ट सीधे तौर पर Apple के Foldable iPhone से जुड़ा है।

डिजाइन और फीचर्स पर बड़ा अपडेट

रिपोर्ट्स के अनुसार, Foldable iPhone का डिजाइन ऐसा होगा जैसे दो iPhone Air को साथ रख दिया गया हो। फोल्ड होने पर इसकी मोटाई करीब 11.2mm और अनफोल्ड होने पर केवल 5.6mm रहेगी। सूत्रों का कहना है कि Apple, Foldable iPhone लॉन्च से पहले iPhone Air को एक तरह के टेस्ट डिवाइस के रूप में देख रही है। यूजर्स के फीडबैक के आधार पर फाइनल मॉडल में जरूरी बदलाव किए जाएंगे।

कैमरा सेटअप और अन्य स्पेसिफिकेशंस

Foldable iPhone में कुल चार कैमरे होंगे:

  • रियर पैनल पर दो कैमरे
  • इनर स्क्रीन पर एक कैमरा
  • कवर स्क्रीन पर एक कैमरा

इसके अलावा यह फोन केवल E-Sim सपोर्ट करेगा। इसमें फिजिकल सिम स्लॉट नहीं दिया जाएगा। वहीं, सुरक्षा फीचर्स में बड़ा बदलाव करते हुए कंपनी Face ID की जगह Touch ID उपलब्ध कराएगी।

टेक इंडस्ट्री में बढ़ी हलचल

Apple का Foldable iPhone लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। अब Samsung के खुलासे ने इस डिवाइस की लॉन्चिंग को लेकर बाजार की हलचल और तेज कर दी है। टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि Foldable iPhone लॉन्च होने के बाद यह प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में एक नई क्रांति ला सकता है।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां