Apple vs Oppo क्या है पूरा मामला। (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

Apple ने पूर्व कर्मचारी पर जड़ा मुकदमा, Oppo से जुड़ा बड़ा खुलासा

Apple employee sued: टेक्नोलॉजी की दुनिया में अमेरिकी दिग्गज कंपनी Apple ने अपने ही पूर्व कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया है।

सिमरन सिंह

Apple vs Oppo: टेक्नोलॉजी की दुनिया से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अमेरिकी दिग्गज कंपनी Apple ने अपने ही पूर्व कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया है। कंपनी का आरोप है कि यह कर्मचारी कंपनी की गुप्त जानकारी (Trade Secrets) लेकर चीन की स्मार्टफोन कंपनी Oppo से जुड़ गया और वहां Apple की हेल्थ सेंसिंग टेक्नोलॉजी से जुड़े सीक्रेट्स साझा किए।

हेल्थ सेंसिंग टेक्नोलॉजी की चोरी का आरोप

Apple के अनुसार, उसके सेंसर सिस्टम आर्किटेक्ट Chen Shi ने Apple Watch से जुड़ी हेल्थ सेंसिंग टेक्नोलॉजी की संवेदनशील जानकारी Oppo को उपलब्ध कराई। इसमें ECG सेंसर टेक्नोलॉजी जैसे एडवांस प्रोजेक्ट्स शामिल थे। फिलहाल Chen Shi Oppo में सेंसिंग टेक्नोलॉजी पर काम करने वाली टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।

कैसे हुआ खुलासा?

शिकायत पत्र के मुताबिक, Chen Shi ने Apple छोड़ने से पहले कई बार कंपनी की टेक्निकल टीम से पर्सनल मीटिंग्स की और रिसर्च से जुड़ी जानकारियां इकट्ठा कीं। इतना ही नहीं, इस्तीफे से ठीक 3 दिन पहले उन्होंने 63 गुप्त डॉक्यूमेंट्स डाउनलोड कर उन्हें USB ड्राइव में सेव कर लिया।

इंटरनेट सर्च हिस्ट्री ने खोली पोल

Apple ने यह भी बताया कि Chen Shi की इंटरनेट सर्च हिस्ट्री ने उनकी मंशा साफ कर दी। उन्होंने Google पर सर्च किया

  • “How to wipe out a MacBook”
  • “Can somebody see if I’ve opened a file on a shared drive?”
  • इन सर्च क्वेरीज़ से यह साफ संकेत मिलता है कि वे गुप्त जानकारी छुपाने की कोशिश कर रहे थे।

Oppo पर भी सवालों के घेरे

रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple का दावा है कि Oppo इस पूरे मामले से वाकिफ थी और उसने Chen Shi को सपोर्ट किया। एक टेक्स्ट मैसेज में Chen Shi ने Oppo के वाइस-प्रेसिडेंट को लिखा था कि वे लगातार Apple अधिकारियों से मीटिंग कर रहे हैं और अधिक से अधिक डिटेल्स इकट्ठा करने की कोशिश में हैं।

Apple की बड़ी चुनौती

यह मामला न केवल बौद्धिक संपदा (Intellectual Property) की सुरक्षा पर सवाल उठाता है, बल्कि वैश्विक टेक कंपनियों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा और जासूसी पर भी गंभीर चिंता पैदा करता है। Apple ने अदालत से कड़ा एक्शन लेने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन