Apple की नई तकनीक जो सभी डिवाइस को चलाएगी। (सौ. X) 
टेक्नॉलजी

Apple ला रहा है नई तकनीक, एक डिवाइस से कंट्रोल होंगे सारे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

गौरतलब है कि Samsung भी ऐसी ही एक तकनीक पर काम कर रहा है, जिसमें Galaxy Ring के जरिए विभिन्न डिवाइस को नियंत्रित करने की क्षमता होगी। अब Apple भी इसी दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: Apple एक नई अद्वितीय तकनीक पर काम कर रहा है, जिससे उपयोगकर्ता केवल एक डिवाइस के माध्यम से घर के सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को नियंत्रित कर सकेंगे। हाल ही में, कंपनी ने "कंट्रोलिंग इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइसेस बेस्ड ऑन वायरलेस रेंजिंग" नामक एक नया पेटेंट हासिल किया है।

गौरतलब है कि Samsung भी ऐसी ही एक तकनीक पर काम कर रहा है, जिसमें Galaxy Ring के जरिए विभिन्न डिवाइस को नियंत्रित करने की क्षमता होगी। अब Apple भी इसी दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है।

iPhone से TV और कार कंट्रोल के बाद अगला कदम

वर्तमान में, Apple उपयोगकर्ताओं को iPhone से टीवी नियंत्रित करने और कार अनलॉक करने जैसी सुविधाएं देता है। लेकिन अब कंपनी एक ऐसी तकनीक विकसित कर रही है, जिससे एक ही डिवाइस से कई अन्य उपकरणों को संचालित किया जा सकेगा। Apple ने अपने पेटेंट में iPhone या Apple Watch का सीधा उल्लेख नहीं किया है। फिलहाल इसे केवल वायरलेस कम्युनिकेशन डिवाइस कहा जा रहा है।

कैसे काम करेगी यह नई टेक्नोलॉजी?

Apple के पेटेंट के अनुसार, यह डिवाइस स्वचालित रूप से पहचान सकेगा कि उपयोगकर्ता किस उपकरण को नियंत्रित करना चाहता है।

  • यदि उपयोगकर्ता इसे टीवी की ओर पॉइंट करता है, तो यह अपने आप टीवी चालू कर देगा।
  • फैन या लाइट की ओर इशारा करने पर यह उन्हें ऑन/ऑफ कर सकेगा।
  • यह तकनीक प्रॉक्सिमिटी सेंसर पर काम करेगी, जिससे बिना किसी डिवाइस को छुए ही उसे नियंत्रित किया जा सकेगा।

क्या यह डिवाइस बाजार में आएगा?

फिलहाल, यह तकनीक सिर्फ पेटेंट के रूप में पंजीकृत की गई है। Apple इसे वाकई में प्रोडक्ट के रूप में विकसित करेगा या नहीं, यह कहना अभी जल्दबाजी होगी।

अक्सर कंपनियां पेटेंट फाइल तो कर देती हैं, लेकिन हर पेटेंट उत्पाद के रूप में बाजार में नहीं आता। फिर भी, अगर यह तकनीक साकार होती है, तो यह स्मार्ट होम टेक्नोलॉजी में एक क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है।

UGC-NET विवाद, राहुल गांधी और जयराम रमेश ने NTA को घेरा, 2 महिने की देरी पर मांगे जवाब

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म