Apple Pay Source. gemini
टेक्नॉलजी

Apple Pay की भारत में एंट्री तय? अक्टूबर में हो सकता है लॉन्च, लेकिन UPI के बिना अधूरी रहेगी कहानी

Apple Pay India: Apple अपनी पेमेंट सर्विस को भारत में सितंबर के अंत या अक्टूबर 2026 तक लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जिससे Apple यूजर्स को काफी नए फायदे देखने को मिलेगे।

सिमरन सिंह

Apple Pay India Launch: भारत में Apple यूजर्स लंबे समय से कंपनी की डिजिटल पेमेंट सर्विस Apple Pay का इंतजार कर रहे हैं और अब यूजर्स का इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Apple अपनी पेमेंट सर्विस को भारत में सितंबर के अंत या अक्टूबर 2026 तक लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लेकिन शुरुआत में भारतीय यूजर्स को Apple Pay में UPI का सपोर्ट मिलने की उम्मीद कम बताई जा रही है। इसको लेकर सामने आया है कि लॉन्च के शुरुआती चरण में सर्विस Visa और Mastercard क्रेडिट कार्ड्स के साथ काम कर सकती है।

Apple Pay में शुरुआत में UPI क्यों नहीं?

जैसे की देखा ही जा रहा है कि भारत में डिजिटल पेमेंट का सबसे बड़ा आधार UPI है। जिसमें Paytm, PhonePe और Google Pay जैसे प्लेटफॉर्म पर करोड़ों लोग QR कोड के जरिए पेमेंट करते हैं। ऐसे में Apple Pay के साथ UPI सपोर्ट नहीं होना इसकी शुरुआत को थोड़ा सीमित कर सकता है। वहीं रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि भारत में UPI पेमेंट सर्विस देने के लिए Apple को National Payments Corporation of India (NPCI) से जरूरी मंजूरी लेनी होगी। इसके साथ किसी बैंक के साथ साझेदारी भी जरूरी होगी। लेकिन अभी के लिए ऐसा बताया जा रहा है कि Apple को इसके लिए आवश्यक मंजूरी नहीं मिली रही है।

कैसे काम करेगा Apple Pay?

जानकारी में सामने आया है कि शुरुआत में Apple Pay का इस्तेमाल मुख्य रूप से क्रेडिट कार्ड पेमेंट के लिए किया जा सकेगा। यूजर्स अपने Visa या Mastercard क्रेडिट कार्ड की डिटेल Apple Wallet में सेव कर सकेंगे। इसके बाद किसी ऐसी दुकान पर जहां कॉन्टैक्टलेस पेमेंट वाली POS मशीन मौजूद है यूजर iPhone के जरिए भुगतान कर पाएगें। इसके लिए NFC टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा। जिसका सीधा मतलब है कि कार्ड स्वाइप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और फोन के जरिए टैप करके पेमेंट किया जा सकेगा। लेकिन शुरुआत में Apple Pay के जरिए QR कोड स्कैन करके UPI पेमेंट करने की सुविधा मिलने की उम्मीद नहीं बताई जा रही है।

बैंकों से चल रही बातचीत

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि Apple पिछले कुछ महीनों से भारत के बड़े क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले बैंकों के साथ बातचीत कर रही है। वहीं इस चर्चा का एक अहम हिस्सा हर ट्रांजैक्शन से मिलने वाले हिस्से को लेकर बताया जा रहा है। ऐसे में Apple Pay की एंट्री से कंपनी को भारत के प्रीमियम क्रेडिट कार्ड और डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने का मौका मिल सकता है। वहीं iPhone यूजर्स के लिए एक टैप में कॉन्टैक्टलेस पेमेंट की सुविधा खास तौर पर आकर्षक लग रही है।

UPI आया तो PhonePe-Google Pay को मिलेगी सीधी टक्कर

वैसे भविष्य में भारत में Apple Pay का लॉन्च डिजिटल पेमेंट बाजार में एक नया बदलाव ला सकता है। लेकिन असली मुकाबला तब देखने को मिलेगा जब Apple Pay में UPI सपोर्ट भी आएगा। उस स्थिति में PhonePe, Google Pay और Paytm जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म के सामने Apple का बड़ा मुकाबला खड़ा हो सकता है। लेकिन अभी के लिए भारतीय यूजर्स को Apple Pay के आधिकारिक लॉन्च और फीचर्स की घोषणा का इंतजार करना होगा।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें

जब सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में आमने-सामने आए अमित शाह और राहुल गांधी, VIDEO में देखें आगे क्या हुआ?

सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, CAB ऑफिस में लेटर मिलने से हड़कंप, पत्नी डोना और स्टाफ का भी जिक्र

दिल्ली में रेवती सुले और सारंग के रिसेप्शन में एक साथ पहुंचे राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी, देखें VIDEO

Delhi AAP Protest: 4200 की साइकिल 6957 में क्यों? AAP ने दिल्ली सरकार पर उठाए सवाल, 90 करोड़ के घोटाले का आरोप