Apple का शानदार ऑफर। (सौ. Apple) 
टेक्नॉलजी

Apple ने शुरू किए Holiday Festive Offers: iPhone, MacBook, iPad और Watch पर दमदार कैशबैक

Apple Festive Offers: Apple ने भारत में अपने Holiday Festive Offers की घोषणा कर दी है, जिसमें iPhones, MacBooks, iPads, Apple Watch और AirPods पर आकर्षक कैशबैक ऑफर्स शामिल हैं।

सिमरन सिंह

Apple Sale India: Apple ने भारत में अपने Holiday Festive Offers की घोषणा कर दी है, जिसमें iPhones, MacBooks, iPads, Apple Watch और AirPods पर आकर्षक कैशबैक ऑफर्स शामिल हैं। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर ये ऑफर्स लाइव हैं और चेकआउट के समय स्वतः इंस्टेंट कैशबैक लागू हो जाता है। हालांकि कंपनी सीधा डिस्काउंट नहीं दे रही है, बल्कि ICICI, Axis और American Express कार्डधारकों को इंस्टेंट कैशबैक प्रदान किया जा रहा है।

MacBook Air M4 और MacBook Pro पर 10,000 रुपये का कैशबैक

Apple की वेबसाइट पर MacBook Air M4 की कीमत 99,900 रुपये है। लेकिन यदि ग्राहक ICICI, Axis या American Express कार्ड से भुगतान करते हैं, तो उन्हें 10,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलता है। इसके बाद 13-इंच MacBook Air की प्रभावी कीमत 89,900 रुपये रह जाती है। यही ऑफर M4 चिप वाले MacBook Pro मॉडलों पर भी लागू है। इसमें 14-इंच MacBook Pro की कीमत 1,59,900 रुपये और 16-इंच MacBook Pro M4 Pro की कीमत 2,39,900 रुपये तक आ जाती है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह कैशबैक बिना किसी कूपन कोड के सीधे चेकआउट पर दिखाई देता है।

iPhone 17 Series पर 5000 रुपये तक का इंस्टेंट फायदा

Apple ने अपनी नई iPhone 17 Series पर भी आकर्षक ऑफर्स उपलब्ध कराए हैं। iPhone 17 पर स्टॉक बेहद सीमित है, लेकिन Apple की वेबसाइट पर उपलब्ध यूनिट्स पर 5000 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है। iPhone 17 Pro, जिसकी कीमत 1,34,900 रुपये है, पर पूरा 5000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। इसके मुकाबले पुराने मॉडल्स जैसे iPhone 16 और 16 Plus पर Apple.in पर 4000 रुपये तक की छूट उपलब्ध है, जबकि अन्य रिटेलर्स पर यह डिस्काउंट इससे भी अधिक देखने को मिलता है।

Apple Watch, AirPods और iPad पर भी शानदार ऑफर्स

Holiday Festive Offers के तहत Apple Watch और AirPods खरीदने वाले ग्राहकों को भी आकर्षक छूट मिल रही है।

  • Apple Watch Series 11 पर 4000 रुपये का बैंक कैशबैक
  • Watch SE 3 खरीदने पर 2000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक
  • AirPods Pro 3 और AirPods 4 पर 1000 रुपये की छूट
  • iPad Air (11 और 13 इंच) पर 4000 रुपये का फायदा
  • स्टैंडर्ड iPad और iPad Mini पर 3000 रुपये तक का लाभ
  • इन छूटों से बड़े स्क्रीन वाले iPad मॉडल्स खरीदना ग्राहकों के लिए और भी फायदेमंद हो गया है।

सब्सक्रिप्शन बेनिफिट्स: Apple Music और Apple TV+ बिल्कुल फ्री

Apple अपने ग्राहकों को सब्सक्रिप्शन लाभ भी प्रदान कर रहा है। Apple Watch खरीदने वाले ग्राहकों को 3 महीने का Apple Music मुफ्त दिया जा रहा है। इसके अलावा, Apple India ऑनलाइन स्टोर से कोई भी प्रोडक्ट खरीदने पर 3 महीने का Apple TV+ सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जा रहा है, जिससे कुल खरीदारी का मूल्य और अधिक आकर्षक बन जाता है।

मेंटल हेल्थ के लिए ट्रेनिंग हब बनेगा बेंगलुरु स्थित NIMHANS, ब्रिक्स बैठक में बनी सहमति

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में आज सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन, ली जाएगी ब्रिक्स फैमिली फोटो

ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत... किशोर कुमार के फैन निकले मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, BRICS में गाया बॉलीवुड गीत

आखिर कितनी ताकतवर है UNSC?, BRICS समिट के दौरान पीएम मोदी ने उठाई सुधार की मांग

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब