- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Fake International Call Center Racket Busted Amboli
Mumbai में फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मुंबई पुलिस ने बड़ा गिरोह पकड़ा
Mumbai Police ने जोगेश्वरी में चल रहे फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया। अमेरिकी नागरिकों से करोड़ों की ठगी में 8 आरोपी गिरफ्तार और मास्टरमाइंड की तलाश जारी।
- Written By: अपूर्वा नायक

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Mumbai News In Hindi: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय ठगों के अड्डे के रूप में सुर्खियों में है। साल 2025 में मुंबई पुलिस, मुंबई क्राइम ब्रांच और गुजरात पुलिस ने मिलकर शहर के विभिन्न इलाकों में बड़ी कार्रवाइयां की है।
जनवरी से दिसंबर तक ठगी के 6 अलग-अलग रैकेट्स का भंडाफोड़ हुआ है। इनमें फर्जी लोन, स्टॉक ट्रेडिंग, एक्सपोर्ट स्कैम और काउंटर फिट ड्रग्स के नाम पर, अमेरिका व कनाडा के नागरिकों से अरबों रुपये की ठगी की गई है।
पुलिस की इन कार्रवाइयों में कुल 64 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस के अनुसार, ये रैकेट डार्क वेब से अमेरिकी व कनाडाई नागरिकों का निजी डेटा खरीदते हैं और फिर परफेक्ट अमेरिकी लहजे में फोन करके ठगते हैं। ठगी का पैसा क्रिप्टोकरेंसी और मनी म्यूल्स के जरिए ट्रांसफर किया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
BMC Headquarter में लगेगा नया साउंड सिस्टम, 1 करोड़ से ज्यादा खर्च का प्रस्ताव
Maharashtra Farm Land Registration: राज्य सरकार का बड़ा फैसला, खेती की जमीन के पंजीकरण शुल्क पूरी तरह माफ
गर्मी में पानी संकट, नागपुर में जलशुद्धिकरण केंद्रों का दौरा; देरी पर उठे सवाल
Asmita Mishra Death Case में बड़ा फैसला, बॉम्बे हाईकोर्ट ने जांच CBI को सौंपी
मुंबई के उपनगरीय इलाकों में ऐसे फर्जी कॉल सेंटर तेजी से बढ़ रहे हैं। क्योंकि यहाँ लग्जरी ऑफिस सस्ते किराए पर मिल जाते हैं, और हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा हर जगह उपलब्ध है। पुलिस का कहना है कि ये गिरोह डार्क वेब से अमेरिकी नागरिकों का डेटा खरीदते थे और ठगी का पैसा क्रिप्टोकरेंसी तथा मनी म्यूल्स के जरिए ट्रांसफर करते थे।
एक खतरनाक फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर था
ताजा मामला मुंबई के जोगेश्वरी (पश्चिम) स्थित अंबोली क्षेत्र के कैवानी पाड़ा, एसवी रोड पर चल रहे टीम ग्रेड 9 सिक्योरिटी सर्विसेज एलएलपी नामक लग्जरी ऑफिस का है। दिखने में भव्य यह कार्यालय असल में एक खतरनाक फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर था।
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट-9 ने देर रात छापेमारी करके इस रैकेट का पर्दाफाश किया और 8 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट-9 ने देर रात छापेमारी करके इस रैकेट का पर्दाफाश किया और 8 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
रैकेट का मुख्य सरगना अभी फरार
आरोपियों के पास से पुलिस ने 35 लैपटॉप, 40 हेडसेट, 15 हार्ड ड्राइव, दर्जनों पेन ड्राइव, संक्रिप्ट्स, अमेरिकी नागरिकों का निजी डेटा (नाम, फोन, पता, मेडिकल हिस्ट्री) और लग्जरी कारें बरामद की हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि इस एक सेंटर से अब तक 15-20 करोड़ रुपये की ठगी हो चुकी है। रैकेट का मास्टरमाइंड अभी फरार है, जिसकी तलाश में मुंबई, गुजरात और दिल्ली में छापे चल रहे हैं।
अमेरिकी नागरिकों को बना रहे थे निशाना
ये लोग पिछले 6-7 महीनों से अमेरिकी नागरिकों को निशाना बना रहे थे, अमेरिकी लहजे में धारा प्रवाह अंग्रेजी बोलने वाले ये ठग पीड़ितों को फोन करके पहले डराते थे कि उनकी कंप्यूटर सिक्योरिटी हैक हो गई है या फिर सस्ती दवाइयों की जरूरत है।
ये भी पढ़ें :- Mumbai: पुतिन मीटिंग में विपक्ष को न बुलाने पर कांग्रेस भड़की, बोली-परंपराओं का अपमान
वियाग्रा, सियालिस जैसी महंगी दवाओं पर 170-80% तक डिस्काउंट का लालच देकर क्रेडिट कार्ड की पूरी जानकारी लेते और नकली या मिलावटी दवाएं भेजते थे। एक ही व्यक्ति से बार-बार हजारों डॉलर ठग लिए जाते थे। आरोपियों के पास से पुलिस ने 35 लैपटॉप, 40 हेडसेट, 15 हार्ड ड्राइव, दर्जनी पेन द्वादव, अमेरिकी नागरिकों का निजी डेटा (नाम, फोन नंबर, पता, मेडिकल हिस्ट्री) और लग्जरी गाड़ियां बरामद की है। रैकेट का मुख्य सरगना अभी फरार है। उसकी तलाश में मुंबई, गुजरात और दिल्ली में लगातार छापेमारी की जा रही है।
Mumbai fake international call center racket busted amboli
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
BMC Headquarter में लगेगा नया साउंड सिस्टम, 1 करोड़ से ज्यादा खर्च का प्रस्ताव
Apr 21, 2026 | 10:04 AMMaharashtra Farm Land Registration: राज्य सरकार का बड़ा फैसला, खेती की जमीन के पंजीकरण शुल्क पूरी तरह माफ
Apr 21, 2026 | 09:53 AMप्लेन में भरकर भेजे 1.7 अरब डॉलर…JCPOA डील पर फिर फूटा ट्रंप का गुस्सा, ओबामा-बाइडेन पर साधा निशाना
Apr 21, 2026 | 09:53 AMपहलगाम के गुनहगारों का सेना ने ऐसे किया था अंत, दाछीगाम के जंगलों में बिछ गई थी लाशें! ऑपरेशन महादेव की कहानी
Apr 21, 2026 | 09:47 AMसीएम रेखा गुप्ता के देरशाम हुए रोडशो बंद हुई स्ट्रीट लाइट, टीएमसी पर बिफरी भाजपा, लगाया ये आरोप
Apr 21, 2026 | 09:39 AMगर्मी में पानी संकट, नागपुर में जलशुद्धिकरण केंद्रों का दौरा; देरी पर उठे सवाल
Apr 21, 2026 | 09:37 AMAsmita Mishra Death Case में बड़ा फैसला, बॉम्बे हाईकोर्ट ने जांच CBI को सौंपी
Apr 21, 2026 | 09:34 AMवीडियो गैलरी

मजदूरी मांगने पर ईंट भट्ठा मालिक की हैवानियत, मजदूर को बेरहमी से पीटने के बाद समझौते का बनाया दबाव
Apr 20, 2026 | 11:41 PM
‘भारत की आस्था को दुनिया की कोई भी ताकत डिगा नहीं पाई..,’ योगी आदित्यनाथ ने सनातन आस्था को बताया शाश्वत
Apr 20, 2026 | 11:10 PM
पटना में महिला आरक्षण को लेकर NDA कार्यकर्ताओं का आक्रोश, विपक्ष पर जमकर गरजी महिलाएं
Apr 20, 2026 | 10:33 PM
चुनाव है तो क्या सीट तुम्हारी हो गई? ट्रेन में महिला की रिजर्व सीट पर दबंगई, जवाब सुनकर हो जाएंगे हैरान
Apr 20, 2026 | 10:25 PM
फरसा लहराने वालों को मेरठ डिप्टी एसपी की सख्त चेतावनी, VIDEO हुआ वायरल; सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
Apr 20, 2026 | 10:17 PM
DM ने रिश्वत में लिया 1.75 लाख का iPhone, फिरोजाबाद तहसीलदार राखी शर्मा का सनसनीखेज खुलासा! ऑडियो क्लीप वायरल
Apr 20, 2026 | 10:05 PM










