अब Amazon आपके घर में Drone से सेवा देगा। (सौ. X) 
टेक्नॉलजी

अब ड्रोन लाएगा iPhone आपके घर तक, Amazon ने लॉन्च की सुपरफास्ट Prime Air डिलीवरी सर्विस

iPhone ऑनलाइन मंगवाने के लिए न ही डिलीवरी बॉय का इंतजार करना पड़ेगा। Amazon ने अपनी Prime Air ड्रोन डिलीवरी सेवा शुरू कर दी है। इस सेवा से आपके घर पर iPhone आसमान से आएंगे।

सिमरन सिंह

अब नया iPhone मंगवाने के लिए न लंबी लाइन में लगने की जरूरत है और न ही डिलीवरी बॉय का इंतजार करना पड़ेगा। Amazon ने अपनी Prime Air ड्रोन डिलीवरी सर्विस को और भी एडवांस बना दिया है, जो अब हाई-एंड स्मार्टफोन्स समेत हजारों प्रोडक्ट्स को सिर्फ एक घंटे में आपके दरवाजे तक पहुंचाने में सक्षम है।

ड्रोन से डिलीवरी: अब हकीकत बन चुकी है

Amazon ने अमेरिका के टेक्सास और एरिजोना के कुछ खास इलाकों में Prime Air सर्विस को शुरू कर दिया है। सबसे बड़ी बात यह है कि अब कंपनी को Apple iPhone, Samsung Galaxy, AirPods, AirTags और Ring Doorbell जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की ड्रोन से डिलीवरी की आधिकारिक मंजूरी मिल गई है।

कैसे करता है काम MK30 ड्रोन?

डिलीवरी के लिए Amazon ने अपने नए MK30 ड्रोन को तैनात किया है, जो आपके घर के यार्ड या ड्राइववे जैसे ओपन स्पेस में 13 फीट की ऊंचाई से पैकेज ड्रॉप करता है। पहले जहां QR कोड की जरूरत होती थी, अब यह सिस्टम ऑटोमैटिकली लोकेशन डिटेक्ट कर पैकेज छोड़ता है।

60,000 से ज्यादा प्रोडक्ट्स की डिलीवरी संभव

अब तक Amazon की ड्रोन डिलीवरी लिस्ट में 60,000 से ज्यादा प्रोडक्ट्स जुड़ चुके हैं, जिनमें गैजेट्स के अलावा Alpha Grillers का Thermometer जैसे स्मार्ट किचन टूल्स भी शामिल हैं। शर्त सिर्फ इतनी है कि प्रोडक्ट 5 पाउंड (लगभग 2 किलो) से हल्का हो और आपका क्षेत्र इस सेवा के तहत आता हो।

मौसम पर रखी जाती है कड़ी नजर

ड्रोन हर मौसम में उड़ान नहीं भर सकते। इसी कारण Amazon ने 75 मिनट का वेदर प्रेडिक्शन सिस्टम विकसित किया है, जो पहले से अनुमान लगाता है कि डिलीवरी संभव है या नहीं। किसी बाधा की स्थिति में कस्टमर को तुरंत सूचना दी जाती है।

कैसे करें ड्रोन डिलीवरी का चयन?

जब आप Amazon पर खरीदारी करें और चेकआउट पेज तक पहुंचें, तो अगर आपका प्रोडक्ट और लोकेशन पात्र हैं, तो आपको ड्रोन डिलीवरी का विकल्प मिलेगा। यहां से आप अपनी पसंद का ड्रॉप पॉइंट (जैसे यार्ड या ड्राइववे) चुन सकते हैं। Amazon का यह हाईटेक कदम ई-कॉमर्स की दुनिया में एक क्रांतिकारी बदलाव है। अगली बार जब आप नया iPhone ऑर्डर करें, तो तैयार रहें—वो आपको पंखों पर उड़ता हुआ एक घंटे में मिल सकता है!

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी