Amazon के नाम पर हो रहे धोखे। (सौ. Amazon Ads) 
टेक्नॉलजी

Amazon Prime Day 2025: जब डील्स के साथ बढ़ता है ऑनलाइन ठगी का खतरा

Amazon Prime Day 2025 की शुरुआत हो रही है जिसमें डिस्काउंट्स और लाइटनिंग डील्स का लाभ मिलता है। लेकिन इस खरीदारी के पर्व में साइबर अपराधी भी पूरी प्लानिंग के साथ लोगों पर हमला करते है।

सिमरन सिंह

8 जुलाई से शुरू हो रहा है Amazon Prime Day 2025, जिसमें ग्राहकों को भारी डिस्काउंट्स और लाइटनिंग डील्स का लाभ मिलेगा। लेकिन इस खरीदारी के महापर्व के दौरान सिर्फ आम लोग ही एक्टिव नहीं होते, बल्कि साइबर अपराधी भी पूरी प्लानिंग के साथ सक्रिय हो जाते हैं।

1,000 से अधिक फर्जी वेबसाइट्स तैयार

Check Point Research की एक ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, जून 2025 में ही 1,000 से ज्यादा नई वेबसाइट्स रजिस्टर की गईं, जो देखने में Amazon जैसी लगती हैं। हैरानी की बात यह है कि इनमें से 87% वेबसाइट्स को या तो संदिग्ध माना गया है या पूरी तरह से फर्जी करार दिया गया है। इन वेबसाइट्स को अमूमन Amazon के नाम में मामूली स्पेलिंग मिस्टेक या .top, .online जैसे अजीब डोमेन एंडिंग के साथ बनाया जाता है, जिससे यूजर धोखा खा जाएं।

स्कैमर्स के दो बड़े हथियार: नकली वेबसाइट और फिशिंग ईमेल

सबसे आम तरीका है फेक वेबसाइट बनाना, जो Amazon के लॉगिन या चेकआउट पेज की हूबहू नकल होती है। जैसे ही यूजर लॉगिन या पेमेंट करता है, उसकी जानकारी हैकर्स के पास पहुंच जाती है, जिससे पासवर्ड चोरी, गलत ट्रांजैक्शन या पहचान की चोरी जैसी घटनाएं हो जाती हैं। दूसरी बड़ी चाल है फिशिंग ईमेल भेजना। ये ईमेल ऐसे टॉपिक्स पर आधारित होते हैं जैसे – “Refund Due” या “Account Problem”। दिखने में ये Amazon कस्टमर सर्विस जैसे लगते हैं और यूजर को क्लिक करने के लिए मजबूर करते हैं। एक असली मामले में “Refund Due – Amazon System Error” नामक मेल ने यूजर्स को एक नकली लॉगिन पेज पर पहुंचा दिया, जिससे उनका अकाउंट एक्सेस कर लिया गया।

Prime Day पर ठगों की टाइमिंग होती है परफेक्ट

साइबर ठग जानते हैं कि Prime Day के दौरान ग्राहक जल्दी में रहते हैं और एक भी डील मिस नहीं करना चाहते। इसी जल्दबाजी का फायदा उठाकर ये लोगों को चूना लगाते हैं।

सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये उपाय

  • हमेशा Amazon की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही खरीदारी करें।
  • किसी भी ईमेल में रिफंड या अकाउंट अपडेट की मांग हो, तो सतर्क रहें।
  • बहुत सस्ते ऑफर जो हकीकत से अच्छे लगें, उनसे दूरी बनाएं।
  • अपने Amazon अकाउंट में Two-Factor Authentication चालू करें।
  • ब्राउज़र और डिवाइसेज़ को अपडेटेड रखें।

Prime Day का मतलब है बेहतरीन डील्स, लेकिन यही समय ऑनलाइन फ्रॉड का सबसे खतरनाक दौर भी है। इसलिए शॉपिंग से पहले सोचें, सतर्क रहें और स्मार्ट ग्राहक बनें।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला