Amazon India : अमेजन के विक्रताओं के लिए आयी गुड न्यूज, 300 रुपये से कम कीमत वाले प्रोडक्ट पर नहीं लगेगी ये फीस

अमेजन इंडिया के बिक्री साझेदार के निदेशक अमित नंदा ने कहा है कि जैसे-जैसे हम अपने ऑपरेशनल में दक्षता हासिल करते हैं, हम यह सुनिश्चित करते हैं कि वे लाभ हमारे विक्रेताओं और कंज्यूमर्स तक पहुंचें।
अमेजन में 2025 तक जाएगी 14,000 मैनेजरों की नौकरी
प्रतीकात्मक तस्वीर
Published on
Updated on

नई दिल्ली : ई-कॉमर्स सेक्टर की जानी मानी कंपनी अमेजन इंडिया ने सोमवार को उसके ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर 300 रुपये से कम कीमत वाले 1.2 करोड़ से ज्यादा प्रोडक्ट्स पर रेफरल फीस नहीं लेने का ऐलान किया है। रेफरल फीस एक तरह का कमीशन है, जो विक्रेता हर एक बेचे गए उत्पाद के लिए अमेजन को देते हैं।

कंपनी के बयान में कहा गया है कि इस कदम का उद्देश्य छोटे व्यवसायों का समर्थन करना और अमेजन पर विक्रेताओं की बढ़त को बढ़ावा देना है। अमेजन इंडिया के बिक्री साझेदार के निदेशक अमित नंदा ने कहा है कि करोड़ों उत्पादों पर रेफरल फीस खत्म कर और शिपिंग लागत कम कर हम विक्रेताओं के लिए अमेजन डॉट इन पर सेल्स को और ज्यादा आकर्षक बना रहे हैं। यह पहल अमेजन पर विक्रेताओं की वृद्धि का समर्थन करती है।

नंदा ने कहा है कि जैसे-जैसे हम अपने ऑपरेशनल में दक्षता हासिल करते हैं, हम यह सुनिश्चित करते हैं कि वे लाभ हमारे विक्रेताओं और कंज्यूमर्स तक पहुंचें। 0 रेफरल फीस 135 प्रोडक्ट कैटेगरी जैसे क्लोदिंग, जूते, फैशन आभूषण, किराना, घरेलू सजावट व साज-सज्जा, सौंदर्य प्रसाधन, खिलौने, रसोई उत्पाद और पालतू पशु प्रोडक्ट आदि पर लागू होगा। अमेजन ने ईजी शिप और सेलर फ्लेक्स जैसी बाह्य पूर्ति सेवाओं का उपयोग करने वाले विक्रेताओं के लिए एक नई फ्लैट दर भी पेश की है।

बयान के अनुसार, नेशनल शिपिंग रेट्स अब 77 रुपये से घटकर 65 रुपये से शुरू होती हैं। फ्लैट रेट शिपिंग एक मूल्य निर्धारण मॉडल है, जिसमें तय सीमा के अंदर, पैकेजों के वजन, आकार या दूरी पर ध्यान दिए बिना शिपिंग के लिए एक तय लागत ली जाती है। वहीं ईजी शिप एक सप्लाई मीडियम है, जहां अमेजन सेलर्स की जगह से पैकेज इकट्टा करता है और उन्हें ग्राहकों तक पहुंचाता है। सेलर फ्लेक्स के हिस्से के अंतर्गत अमेजन विक्रेताओं के गोदाम के एक हिस्से को अमेजन सप्लाई सेंटर के रूप में रखता है।

इसके अलावा, अमेजन ने 1 किलोग्राम से कम वजन वाले हल्के सामानों पर हैंडलिंग फीस में 17 रुपये तक की कटौती की है, जिससे विक्रेताओं द्वारा भुगतान किया जाने वाली फीस कम हो गयी है। कंपनी ने कहा कि ये संशोधित शुल्क 7 अप्रैल से लागू होंगे। अमेजन के ‘मार्केटप्लेस' पर 16 लाख से ज्यादा विक्रेता हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com