Amazon करेंगा 10 सगल में डिलवरी। (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

Amazon ने लॉन्च की 10 मिनट डिलीवरी सेवा, Blinkit और Zepto को कड़ी टक्कर

भारत में क्विक डिलीवरी दिन-ब-दिन बढ़ रही है और अब इस रेस में अमेजन भी तेज रफ्तार से एंट्री करने वाला है। कंपनी ने दिल्ली में अपनी ‘Amazon Now’ सेवा को विस्तार देते हुए 10 मिनट का कर दिया है।

सिमरन सिंह

भारत में क्विक डिलीवरी सेगमेंट दिन-ब-दिन प्रतिस्पर्धी होता जा रहा है और अब इस रेस में अमेजन ने भी अपनी तेज रफ्तार एंट्री कर ली है। कंपनी ने दिल्ली में अपनी ‘Amazon Now’ सेवा को विस्तार देते हुए 10 मिनट में डिलीवरी की सुविधा शुरू कर दी है। इससे Blinkit, Swiggy Instamart, Flipkart Minutes और Zepto जैसे मौजूदा दिग्गजों को सीधी चुनौती मिलती नजर आ रही है।

बेंगलुरु में सफल ट्रायल के बाद दिल्ली में लॉन्च

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अमेजन ने दिसंबर 2024 में बेंगलुरु के तीन पिन कोड्स में 10 मिनट डिलीवरी का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया था। इस प्रयोग को ग्राहकों से बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, जिससे प्रेरित होकर अब कंपनी ने दिल्ली को दूसरा प्रमुख शहर चुना है। “ग्राहकों की मांग और प्रतिक्रिया को देखते हुए हम अपनी Now सर्विस को देश के अन्य हिस्सों में भी विस्तारित करेंगे।” – Amazon India

ग्राहकों को मिल रहा बेहतर कंपैरिजन का विकल्प

तेज डिलीवरी के साथ-साथ अब ग्राहकों के पास अधिक विकल्पों के बीच तुलना करने का मौका भी मिल रहा है। प्रोडक्ट की उपलब्धता, कीमत और डिलीवरी स्पीड को लेकर उपभोक्ता अधिक जागरूक हो गए हैं, जिससे इस सेगमेंट में प्रतियोगिता और भी तेज हो गई है।

छोटे शहरों तक पहुंच बनाने की तैयारी

अमेजन सिर्फ मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रहना चाहती। हाल ही में कंपनी ने भारत में 23.3 करोड़ डॉलर का निवेश करने की घोषणा की थी, जिससे डिलीवरी नेटवर्क को मजबूत किया जा सके।

  • खोले गए 5 नए फुलफिलमेंट सेंटर
  • टियर 2 और टियर 3 शहरों में डिलीवरी गति बढ़ाने पर जोर
  • ई-कॉमर्स इंफ्रास्ट्रक्चर को किया जा रहा विस्तार

मुकाबला होगा और भी रोमांचक

जहां फ्लिपकार्ट अपनी मिनट्स सेवा को 14 शहरों तक पहुंचा चुका है, वहीं अमेजन अभी गति और स्केल पर काम कर रहा है। आने वाले महीनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि अमेजन किस तरह से इस बाजार में अपने पैर जमा पाता है।

ध्यान देंने वाली बात

अमेजन Now के भविष्य की योजना भारत में क्विक डिलीवरी नेटवर्क को और अधिक मजबूत और व्यापक बनाने की है। कंपनी का फोकस मेट्रो शहरों से आगे बढ़कर टियर 2 और टियर 3 शहरों तक 10 मिनट डिलीवरी सेवा को विस्तार देने पर है। इसके लिए अमेजन ने भारत में 23.3 करोड़ डॉलर का निवेश किया है और नए फुलफिलमेंट सेंटर खोलकर इंफ्रास्ट्रक्चर को सशक्त बनाया जा रहा है। आने वाले समय में अमेजन अपने Now प्लेटफॉर्म पर ग्रॉसरी के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक्स, हेल्थ और डेली यूज़ प्रोडक्ट्स की क्विक डिलीवरी को भी शामिल करने की योजना बना रहा है, जिससे यह सेवा देश में तेज़ और भरोसेमंद डिलीवरी का पर्याय बन सके।

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट