Airtel ने चार कम कीमत वाले प्लान किए बंद। Source. Airtel Thanks App
टेक्नॉलजी

Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, 299 रुपये समेत 4 सस्ते रिचार्ज प्लान बंद, अब इतने रुपये करने होंगे खर्च

Airtel Recharge Plans: Airtel ने अपने करोड़ों प्रीपेड यूजर्स को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने अपने रिचार्ज पोर्टफोलियो से 299 रुपये, 579 रुपये, 619 रुपये और 649 रुपये वाले चार प्लान हटा दिए हैं।

सिमरन सिंह

Airtel 299 Plan Discontinued: देश की दूसरी सबसे बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Airtel ने अपने करोड़ों प्रीपेड यूजर्स को बड़ा झटका दिया है। बता दें कि कंपनी ने अपने रिचार्ज पोर्टफोलियो से 299 रुपये, 579 रुपये, 619 रुपये और 649 रुपये वाले चार प्लान हटा दिए हैं। वहीं खास बात यह है कि इन प्लान्स को बिना किसी बड़े ऐलान के बंद किया गया है। अब ये रिचार्ज Airtel Thanks App के साथ-साथ Google Pay जैसे थर्ड-पार्टी प्लेटफॉर्म पर भी नजर नहीं आ रहे हैं।

Airtel ने बंद किए ये चार प्लान

इन चारों प्लान्स के बंद होने की चर्चा पिछले करीब एक सप्ताह से चल रही थी। लेकिन कुछ समय तक ये Airtel Thanks App पर उपलब्ध थे। पर अब 12 अगस्त 2026 को इन्हें ऐप पर सर्च करने पर भी नहीं पाया जा रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर टिप्सटर अभिषेक यादव ने भी X पर पोस्ट कर दावा किया कि Airtel ने 12 अगस्त से देशभर में ये चारों प्लान बंद कर दिए हैं। इन पैक्स में 28 से 84 दिनों तक की वैलिडिटी और रोजाना 1.5GB से 2GB तक डेटा मिलता था। ऐसे में खासतौर पर बजट और मिड-रेंज यूजर्स को इसका सीधा असर महसूस होगा।

क्यों हटाए गए सस्ते रिचार्ज?

बता दें कि Airtel के इस फैसले की एक बड़ी वजह Average Revenue Per User बढ़ाने की रणनीति मानी जा रही है। जिसमें टेलीकॉम कंपनियां अक्सर अपने रिचार्ज पोर्टफोलियो में बदलाव करके ग्राहकों को ज्यादा कीमत वाले प्लान चुनने के लिए प्रेरित करती हैं। ऐसे में 299 रुपये वाला प्लान खासतौर पर उन ग्राहकों के बीच लोकप्रिय था जो कम कीमत में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली डेटा चाहते थे। इसके हटने के बाद ऐसे यूजर्स को अब दूसरे विकल्प तलाशने होंगे।

299 रुपये वाले प्लान की जगह अब 349 रुपये का पैक

जानकारी के लिए बता दें कि जो ग्राहक पहले 299 रुपये का रिचार्ज कराते थे उनके लिए 349 रुपये वाला प्लान एक विकल्प है। इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। इसके अलावा 6 महीने का Apple Music सब्सक्रिप्शन, Airtel Hello Tunes और 12 महीने का Adobe Express Premium एक्सेस भी दिया जाता है। जिसका सीधा मतलब है कि कीमत बढ़ी है लेकिन फायदे भी कुछ ज्यादा हैं।

क्या फिर महंगे होंगे मोबाइल रिचार्ज?

इस बीच सोशल मीडिया पर टेलीकॉम टैरिफ बढ़ने की चर्चा भी तेज है। कुछ मार्केट रिपोर्ट्स और रिसर्च एनालिसिस में दावा किया जा रहा है कि Airtel, Reliance Jio और Vodafone Idea आने वाले महीनों में प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स की कीमतों में 12% से 15% तक बढ़ोतरी कर सकती हैं। लेकिन इस संभावित बढ़ोतरी पर कंपनियों की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

पैगाम रहमत-ए-आलम अभियान: 16 से 26 अगस्त तक 17 राज्यों के 1,000 स्थानों पर होंगे जागरूकता कार्यक्रम

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

अयोध्या एयरपोर्ट से गुप्त गाड़ियों में ले जाए गए उम्मीदवार, जानें राम मंदिर CEO की रेस में कौन-कौन हैं शामिल

खड़ा नहीं हो पा रहा था, कॉकपिट में फ्लोर पर बैठ गया...गांजा पीकर प्लेन उड़ाने वाले पायलट की करतूतों का खुलासा

निजामाबाद में खौफनाक वारदात, दो मासूमों को मौसी के घर छोड़ा, फिर दंपती ने दी जान