Airtel और Jio में से किसके पास है सही प्लान। (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

200 रुपये से कम में बेहतरीन रिचार्ज प्लान, Airtel और Jio में कौन है बेहतर सौदा?

Airtel vs Jio: 200 रुपये से कम में एक ऐसा रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं जो कम कीमत में 28 दिन की वैलिडिटी दे, तो यह खबर आपके लिए खास है। Airtel ने अपने यूजर्स के लिए एक शानदार बजट प्लान लाए है।

सिमरन सिंह

Best Recharge Plan Under 200: अगर आप Airtel के प्रीपेड यूजर हैं और 200 रुपये से कम में एक ऐसा रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं जो कम कीमत में 28 दिन की वैलिडिटी दे, तो यह खबर आपके लिए खास है। Airtel ने अपने यूजर्स के लिए एक शानदार बजट फ्रेंडली प्लान पेश किया है, जिसकी कीमत सिर्फ 199 रुपये है। वहीं दूसरी ओर, Reliance Jio भी अपने ग्राहकों के लिए 198 रुपये का आकर्षक प्लान दे रहा है। आइए जानते हैं दोनों प्लान्स में कौन-सा है ज्यादा फायदेमंद।

Airtel ₹199 प्लान: डेटा, कॉलिंग और AI बेनिफिट्स का जबरदस्त कॉम्बो

अगर आपकी प्राथमिकता कम कीमत में वैलिडिटी और बेसिक इंटरनेट डेटा है, तो Airtel का ₹199 प्लान आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। इस प्लान में कंपनी अपने प्रीपेड ग्राहकों को 28 दिन की वैधता के साथ ये फायदे देती है:

  • 2GB हाई-स्पीड डेटा
  • अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग
  • हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा

इसके अलावा Airtel अपने ग्राहकों को कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी देता है जो इसे और खास बनाते हैं। यह प्लान यूजर्स को स्पैम कॉल्स और SMS से सुरक्षा के लिए लगातार अलर्ट करता है। साथ ही एक बार फ्री हेलोट्यून की सुविधा भी दी जाती है। सबसे खास बात यह है कि एयरटेल ने अपने करोड़ों यूजर्स को ध्यान में रखते हुए इस प्लान के साथ एक प्रीमियम ऑफर भी जोड़ा है। कंपनी की ओर से ग्राहकों को 12 महीने के लिए ₹17,000 कीमत वाला Perplexity Pro AI का फ्री एक्सेस मिल रहा है। यह फीचर इस प्लान को बाकी रिचार्ज विकल्पों से अलग बनाता है।

Reliance Jio ₹198 प्लान: ज्यादा डेटा, पर आधी वैलिडिटी

Reliance Jio भले ही 199 रुपये का प्लान न दे रहा हो, लेकिन इसका ₹198 प्लान कम कीमत में डेटा और कॉलिंग के मामले में दमदार है। इस प्लान में यूजर्स को मिलते हैं:

  • हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा
  • अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग
  • 100 SMS प्रतिदिन

हालांकि, एयरटेल की तुलना में इसमें सबसे बड़ा फर्क इसकी वैलिडिटी का है। जहां एयरटेल का प्लान 28 दिन की अवधि के लिए वैध है, वहीं Jio का यह प्लान केवल 14 दिन की वैधता के साथ आता है।

कौन-सा प्लान है ज्यादा फायदेमंद?

अगर आप लंबी वैलिडिटी और AI के एडवांस बेनिफिट्स चाहते हैं, तो एयरटेल का ₹199 प्लान निश्चित रूप से बेहतर विकल्प है। लेकिन यदि आप कम अवधि में ज्यादा डेटा यूज करते हैं, तो Jio का ₹198 प्लान भी एक बढ़िया चॉइस साबित हो सकता है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट