Ashwini Vaishnaw in PC (Source. Navbharat Live) 
टेक्नॉलजी

किसानों, छोटे व्यापारियों और सरकारी स्कूलों के लिए आ रहा है AI Ka UPI, बदलेगी आपकी कमाई और पढ़ाई

Digital Revolution India: UPI ने आम आदमी के लेन-देन को आसान बना दिया, उसी तर्ज पर अब सरकार "AI Ka UPI" मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में गई है, जिसमें लोगों के काम को आसान करने के लिए मॉडल रखें जाएगे।

सिमरन सिंह

What is AI Ka UPI: भारत अब डिजिटल क्रांति के अगले पड़ाव पर कदम रखने जा रहा है। जिस तरह Unified Payments Interface (UPI) ने आम आदमी के लेन-देन को आसान बना दिया, उसी तर्ज पर अब सरकार "AI Ka UPI" मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। यह पहल AI Mission 2.0 के तहत लाई जा रही है, जिसका मकसद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बड़े शहरों से निकालकर गांव, खेत, छोटे उद्योग और सरकारी स्कूलों तक पहुंचाना है।

क्या है 'AI ka UPI' मॉडल?

AI Mission 2.0 का मुख्य लक्ष्य एक ऐसा साझा प्लेटफॉर्म बनाना है, जहां सुरक्षित और परखे हुए AI टूल्स का "bouquet of trusted solutions" उपलब्ध कराया जाएगा। यानी सरकार पहले इन तकनीकों को सुरक्षा और प्रदर्शन के आधार पर जांचेगी, फिर उन्हें सार्वजनिक उपयोग के लिए उपलब्ध कराएगी। यह प्लेटफॉर्म एक कॉमन इंफ्रास्ट्रक्चर की तरह काम करेगा, जिस पर अलग-अलग सेक्टर अपनी जरूरत के हिसाब से ऐप और समाधान तैयार कर सकेंगे।

किसानों, स्कूलों और छोटे व्यापारियों को कैसे होगा फायदा?

1. खेती में AI की ताकत

किसानों को विशेष AI मॉडल मिलेंगे, जो फसल की पैदावार बढ़ाने, मौसम की जानकारी देने और कीट नियंत्रण में मदद करेंगे। इससे लागत घटेगी और आमदनी बढ़ने की उम्मीद है।

2. गांव के डॉक्टरों को तकनीकी सहारा

ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों को AI आधारित डायग्नोस्टिक टूल मिलेंगे, जिससे सही और तेज इलाज संभव होगा।

3. सरकारी स्कूलों में स्मार्ट पढ़ाई

AI टूल्स के जरिए शिक्षकों को पढ़ाने के आधुनिक संसाधन मिलेंगे। बच्चों को उनकी क्षमता के अनुसार व्यक्तिगत सीखने का लाभ मिल सकेगा।

4. MSMEs को नई रफ्तार

छोटे और मध्यम उद्योगों (MSMEs) को AI आधारित एप्लिकेशन मिलेंगे, जिससे उत्पादन, प्रबंधन और मार्केटिंग में सुधार होगा।

भाषा नहीं बनेगी रुकावट

भारत की AI रणनीति का एक अहम हिस्सा है स्थानीय भाषाओं और बोलियों को प्राथमिकता देना। जहां वैश्विक AI मॉडल बड़ी भाषाओं पर फोकस करते हैं, वहीं भारत अपने "सॉवरेन मॉडल" के जरिए ऐसी तकनीक विकसित कर रहा है जो स्थानीय बोलियों को समझ सके।

सरकार ने यह भी दिखाया है कि इन मॉडलों से सिर्फ दो घंटे में स्थानीय भाषा में प्रोटोटाइप एप्लिकेशन तैयार किए जा सकते हैं। इससे दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोग भी AI का फायदा उठा सकेंगे, भले ही वे लिखित भाषा से ज्यादा मौखिक परंपरा पर निर्भर हों।

कम संसाधनों में विश्वस्तरीय समाधान

भारत का मॉडल "Frugal Innovation" यानी कम लागत में बेहतरीन समाधान तैयार करने पर आधारित है। जिस तरह UPI मॉडल को जापान जैसे विकसित देशों ने भी अपनाने में रुचि दिखाई, उसी तरह भारत अपने "trusted AI solutions" को वैश्विक स्तर पर पेश करने की तैयारी में है।

टेक्नोलॉजी का लाभ अब हर घर तक

AI Mission 2.0 के साथ भारत सिर्फ टेक्नोलॉजी का उपभोक्ता नहीं, बल्कि वैश्विक समाधान का निर्माता बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मुफ्त या ओपन प्लेटफॉर्म के जरिए AI टूल्स उपलब्ध कराकर सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि पांचवीं औद्योगिक क्रांति का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

नाना पाटेकर के निधन पर PM नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, बोले- उनके जैसी दमदार मौजूदगी बहुत कम अभिनेताओं में

Munshi Premchand: सरकारी नौकरी छोड़ी, साहित्य को बनाया समाज की आवाज; जानें उपन्यास सम्राट का सफर

Indian Air Force Day: वायुयोद्धा को देश कर रहा सलाम, पीएम मोदी ने वीडियो संदेश के जरिए कही मन की बात

Weather Today: उत्तराखंड से केरल-तमिलनाडु तक भारी बारिश, आंधी और बिजली का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

चुनाव आयोग की नियुक्ति से जुड़े कानून पर CJI सूर्यकांत का संकेत! क्या अब पलट सकता है कानून?