Acer Aspire 5 AI (Source. Acer) 
टेक्नॉलजी

Acer का नया AI Laptop लॉन्च, Intel Core Ultra 7, 32GB RAM और Copilot+ फीचर्स के साथ मचा सकता है धूम

AI Laptop India: Acer ने भारत में अपना नया Acer Aspire 5 AI लैपटॉप लॉन्च कर दियाा है जो AI फीचर्स और दमदार Intel Core Ultra प्रोसेसर के साथ यूजर्स के लिए पेश किया जा रहा है।

सिमरन सिंह

Copilot Plus Thin and Light Laptop India: आप भी अपने ऑफिस वर्क, कंटेंट स्ट्रीमिंग, वीडियो कॉलिंग और हल्की-फुल्की गेमिंग के लिए लैपटॉप देख रहे है तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। बता दें कि Acer ने भारत में अपना नया Acer Aspire 5 AI लैपटॉप लॉन्च कर दियाा है जो AI फीचर्स और दमदार Intel Core Ultra प्रोसेसर के साथ यूजर्स के लिए पेश किया जा रहा है। इस लैपटॉप को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि यह डिवाइस खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए डिजाइन किया गया है जो पतला, हल्का और हाई-परफॉर्मेंस लैपटॉप अपने रोज के काम के लिए इस्तेमाल करना चाहते है।

14-इंच डिस्प्ले और Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर

इस नए Acer Aspire 5 AI में यूजर्स को शानदार फीचर्स देखने को मिलेगे जिसमें 14-इंच का WUXGA IPS डिस्प्ले जो रेजोल्यूशन 1920x1200 पिक्सल में आ रहा है। इसके साथ ही 16:10 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ यह स्क्रीन मल्टीटास्किंग और कंटेंट के लिए बेहतर अनुभव देती है। वहीं कंपनी ने Acer ComfyView टेक्नोलॉजी को भी इसमें जोड़ा है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान आंखों पर कम जोर पड़ेगा। फीचर्स यही नहीं रोकते है इस लैपटॉप में Intel Core Ultra 5 और Intel Core Ultra 7 H-सीरीज प्रोसेसर का विकल्प भी दिया जा रहा है। जिसमें आप देख सकते है कि एक वेरिएंट में Intel Core Ultra 5 125H चिप है जो बूस्ट स्पीड 4.5GHz तक देती है। साथ ही Intel इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स भी मौजूद हैं, जिससे लाइट गेमिंग और वीडियो एडिटिंग जैसे काम आसानी से पूरे हो जाते है।

32GB RAM और AI फीचर्स से लैस

इसी भी लैपटॉप की परफॉरमेंस उसमें मिलने वाले RAM पर निर्भर करती है और इसी को देखते हुए Acer Aspire 5 AI में 32GB तक LPDDR5 RAM और 1TB तक PCIe Gen 4 NVMe SSD स्टोरेज का सपोर्ट दिया जा रहा है। इसके साथ ही लैपटॉप में Windows 11 Home का सपोर्ट और Copilot+ फीचर्स का फायदा भी देखने को मिल रहा है, जिससे AI बेस्ड काम पहले से ज्यादा आसान और स्मार्ट तरीके से हो पाएगा। वहीं इस लैपटॉप में वीडियो कॉलिंग के लिए Full-HD वेबकैम दिया जा रहा है जो फिजिकल प्राइवेसी शटर के साथ आता है। वहीं डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, इन-बिल्ट माइक्रोफोन और HD ऑडियो सपोर्ट जैसे फीचर्स भी इसमें यूजर्स को मिलने वाले है।

बैटरी, पोर्ट्स और डिजाइन ने बढ़ाई वैल्यू

खास फीचर्स के साथ इस लैपटॉप में आमऔर रोज काम आने वाले फीचर्स भी शामिल किए गए है। जिसमें कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.1 सपोर्ट मिल रहा है। साथ ही USB Type-C, USB Type-A, HDMI, SD कार्ड रीडर और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे कई पोर्ट्स मॉडल में देखने को मिल जाएंगे। वहीं इस मॉडल में खास बात यह है कि यह 65W USB Type-C फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

आखिर में बता दें कि इस लैपटॉप का वजन लगभग 1.2 किलोग्राम है जो 180-डिग्री हिंज, बैकलिट कीबोर्ड और Copilot key के साथ आता है। जिसको स्टूडेंट्स, वर्किंग प्रोफेशनल्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बेस्ट ऑप्सन के तौर पर देखा जा रहा है।

कीमत और उपलब्धता

Acer Aspire 5 AI की भारत में शुरुआती कीमत पर नजर डाले तो यह 79,999 रुपये रखी गई है। जिसको आप सिल्वर कलर ऑप्शन में ले सकते है। वहीं ग्राहक इसे Acer स्टोर्स, Amazon, Croma, Reliance Digital और Vijay Sales से खरीद पाएंगे।

आज की ताजा खबर 20 अगस्त LIVE: भारी बारिश के बाद दिल्ली-एयरपोर्ट रोड और द्वारका अंडरपास में भरा पानी

Weather Today: 20 अगस्त को कई राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, यूपी-MP और छत्तीसगढ़ में ऑरेंज अलर्ट

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट