Aadhaar Home Service (Source. Gemini) 
टेक्नॉलजी

अब घर बैठे बनेगा Aadhaar Card, बुजुर्ग और दिव्यांगों के लिए UIDAI की खास सुविधा, जानें कैसे करें बुकिंग

Aadhaar Home Service: आपके भी घर में बुजुर्ग, दिव्यांग या ऐसा व्यक्ति है जो आधार सेवा केंद्र तक नहीं जा सकता तो सरकार ने आपके लिए खास सेवा लाई है। जिसमें घर बैठे ही आपका आधार का काम हो सकता है।

सिमरन सिंह

UIDAI Home Enrolment: आपके भी घर में बुजुर्ग, दिव्यांग या ऐसा व्यक्ति है जो आधार सेवा केंद्र तक नहीं जा सकता तो सरकार ने आपके लिए खास सेवा लाई है। जिसमें बताया जा रहा है कि अब आधार कार्ड बनवाने या उसमें जरूरी बदलाव कराने के लिए बार-बार सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ऐसे जरूरतमंद लोगों के लिए Home Enrolment Service लेकर आ रहा है जिसके तहत ऑपरेटर घर पहुंचकर आधार से जुड़ी प्रक्रिया पूरी कर सकता है। लेकिन यह सुविधा सभी नागरिकों के लिए उपलब्ध नहीं है और केवल निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले लोग ही इसका लाभ उठा सकते हैं।

क्या है UIDAI की Home Enrolment Service?

UIDAI की इस विशेष सेवा के बारे में जानकारी दें तो यह उन लोगों के लिए शुरू की गई है जो स्वास्थ्य, उम्र या शारीरिक स्थिति के कारण आधार केंद्र तक पहुंचने में सक्षम नहीं हैं। इस सुविधा के जरिए नया आधार कार्ड बनवाने, आधार में नाम, पता या अन्य जानकारी अपडेट कराने के साथ-साथ बायोमेट्रिक डेटा भी घर बैठे अपडेट कराया जा सकता है। वहीं बताया जा रहा है कि इस पहल का उद्देश्य ऐसे नागरिकों को राहत देना है जिन्हें आधार सेवाओं का लाभ लेने के लिए बाहर जाना मुश्किल पड़ता है।

किन लोगों को मिलेगा इस सुविधा का लाभ?

यदि आप जानना जाहते है कि इस सेवा का लाभ आपको मिलेगा या नहीं तो बता दें कि यह सेवा मुख्य रूप से वरिष्ठ नागरिकों, बिस्तर पर रहने वाले मरीजों, अत्यधिक कमजोर व्यक्तियों और दिव्यांग नागरिकों के लिए है लाई गई है जो किसी कारणवश आधार सेवा केंद्र तक नहीं पहुंच सकते। ऐसे में आपके परिवार में कोई ऐसा सदस्य है ज घर से बाहर नहीं सकता तो आप भी इस सेवा को बुक कर सकते है।

कितना देना होगा शुल्क और कैसे करें बुकिंग?

UIDAI ने इसको लेकर जानकारी दी है जिसमें उन्होंने बताया है कि यदि एक पते पर केवल एक व्यक्ति के लिए होम सर्विस बुक की जाती है तो 700 रुपये का सर्विस चार्ज देना होगा। वहीं उसी पते पर अन्य सदस्य भी इस सुविधा का लाभ लेते हैं तो प्रत्येक अतिरिक्त सदस्य के लिए 350 रुपये अलग से देने होंगे। इसमें ध्यान देने वाली बता यह है कि यह शुल्क आधार अपडेट की सामान्य सरकारी फीस 50 या 100 रुपये से अलग होगा।

जिसमें सेवा बुक करने के लिए 1947 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया जा सकता है। साथ ही संबंधित UIDAI रीजनल ऑफिस को आवश्यक दस्तावेजों के साथ ईमेल भेजकर भी अनुरोध किया जा सकता है। जिसमें मंजूरी मिलने के बाद 7 से 15 दिनों के भीतर ऑपरेटर घर पहुंचकर आधार नामांकन या अपडेट की प्रक्रिया पूरी करता है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान