AI बन रहा लोगो के लिए प्यार। (सौ. AI) 
टेक्नॉलजी

अमेरिका में रिश्तों का नया दौर इंसान नहीं, अब AI बन रहा साथी

ChatGPT Relationships: इंस्टिट्यूट फॉर फैमिली स्टडीज (IFS) की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश में पिछले 15 सालों में ह्यूमन रिलेशनशिप, खासकर युवाओं के बीच, , तेजी से कमजोर हुए हैं।

सिमरन सिंह

AI Relationships: अमेरिका में मानव रिश्ते अब अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुके हैं। इंस्टिट्यूट फॉर फैमिली स्टडीज (IFS) की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश में पिछले 15 सालों में ह्यूमन रिलेशनशिप, खासकर युवाओं के बीच, तेजी से कमजोर हुए हैं। वहीं, इसके उलट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ भावनात्मक जुड़ाव में अप्रत्याशित बढ़ोतरी देखी जा रही है। डलास स्थित वैंटेज पॉइंट काउंसलिंग सर्विसेज की रिसर्च बताती है कि 54% अमेरिकी अब AI को दोस्त, थेरेपिस्ट, रोमांटिक पार्टनर या सहकर्मी के रूप में अपना रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि करीब 28% वयस्क AI चैटबॉट्स के साथ रोमांटिक या अंतरंग संबंध बना रहे हैं।

AI पार्टनर बन रहे मानसिक सहारा

IFS की रिपोर्ट के मुताबिक, युवाओं में घटते सेक्सुअल और इमोशनल रिलेशनशिप का असर मानसिक स्वास्थ्य पर गहराई से पड़ रहा है। इस खालीपन को भरने के लिए लोग AI पार्टनर्स की ओर रुख कर रहे हैं। मशीनों से बातचीत करना, भावनाएं साझा करना और समझे जाने का एहसास अब इंसानों की जगह AI दे रहा है। वैंटेज पॉइंट के डायरेक्टर ब्रायन जें मैक्लेलन बताते हैं कि "लोग अब मशीनों में वह सहारा खोज रहे हैं जो उन्हें वास्तविक जीवन के रिश्तों में नहीं मिल पा रहा।"

AI रोमांस की नई आदत और रिश्तों में बदलाव

रिसर्च से पता चला है कि 53% ऐसे लोग जो AI के साथ रिलेशनशिप में हैं, पहले से शादीशुदा या किसी लंबे रिश्ते में हैं। वे अपने वास्तविक रिश्ते में रहते हुए भी AI के साथ भावनात्मक जुड़ाव बना रहे हैं। वहीं, 37.5% लोग ऐसे हैं जिन्हें ह्यूमन रिलेशनशिप में असफलता मिली है या अब उसमें रुचि नहीं रही। इस प्रवृत्ति ने आधुनिक रिश्तों की परिभाषा ही बदल दी है।

AI रोमांस बना परिवार टूटने की वजह

रिपोर्ट में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें AI रिलेशनशिप के कारण परिवार बिखर गए। एक शादीशुदा व्यक्ति ने अपनी AI गर्लफ्रेंड को प्रपोज तक कर दिया। वह ऑफिस से लौटने के बाद अपने परिवार की जगह AI से बातचीत में समय बिताने लगा, जिससे उसका रिश्ता तलाक तक पहुंच गया।

लोकप्रिय AI चैटबॉट्स जिनसे रिश्ते बन रहे हैं

  • ChatGPT
  • Gemini
  • Siri
  • Alexa
  • Character.AI

विशेषज्ञों की चेतावनी: बढ़ सकता है मानसिक खतरा

गुड़गांव की साइकोलॉजिस्ट डॉ. मुनिया भट्टाचार्या के अनुसार, "AI से भावनात्मक जुड़ाव मानसिक रूप से खतरनाक हो सकता है। इससे डोपामाइन रिलीज बढ़ता है, जिससे यूजर को तात्कालिक खुशी तो मिलती है, लेकिन धीरे-धीरे यह एक लत का रूप ले लेती है।" विशेषज्ञों का कहना है कि जब मशीनों से बातचीत नहीं होती, तो व्यक्ति को अकेलापन और डिप्रेशन महसूस होने लगता है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं और असली रिश्तों को प्राथमिकता दें।

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?

हां गुंजन... वायरल ऑडियो से हड़कंप, मुंगेर चुनाव में अनंत सिंह ने उड़ाए ₹19 करोड़; लिमिट सिर्फ 95 लाख!