क्या है इस नबंर की खासियत। (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

Year Ender 2025: भारत में सबसे ज्यादा सर्च हुआ एक रहस्यमयी चीनी नंबर, जानें 5201314 का असली अर्थ

Chinese number meaning: 2025 के साथ गूगल ने अपनी वार्षिक 'ईयर इन सर्च' रिपोर्ट जारी कर दी है। इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि भारत में लोग इस वर्ष किन-किन विषयों को सबसे अधिक सर्च करते रहे।

सिमरन सिंह

Trending Searches India: साल 2025 समाप्त होने को है और इसी के साथ गूगल ने अपनी वार्षिक 'ईयर इन सर्च' रिपोर्ट जारी कर दी है। इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि भारत में लोग इस वर्ष किन-किन विषयों को सबसे अधिक सर्च करते रहे। फिल्मों, क्रिकेट और न्यूज की तलाश तो हमेशा की तरह रही, लेकिन इस बार एक अनोखे चीनी नंबर 5201314 ने सबको चौंका दिया। यह नंबर 'Meaning' कैटेगरी में पांचवें स्थान पर रहा, यानी पूरे साल बड़ी संख्या में लोग इसका असली मतलब जानना चाहते थे।

5201314 का असल मतलब क्या है?

यह कोई साधारण नंबर नहीं है। चीनी भाषा में 5201314 का अर्थ है "मैं तुमसे जिंदगी भर प्यार करूंगा"। चीनी में 520 को "वू अर लिंग' बोला जाता है, जो "वो आई नी" यानी "I Love You" जैसा सुनाई देता है। इसी तरह 1314 को "यी सान यी सी' बोला जाता है, जो "यी शेंग यी शी" से मेल खाता है और इसका अर्थ है "पूरी जिंदगी"।

इस तरह 5201314 का पूरा मतलब बनता है

सोशल मीडिया पर लोग इस नंबर का उपयोग प्यार जताने के लिए करते हैं। कई लोग तो अपनी वेबसाइट, अकाउंट या खास डेट्स को भी इसी नंबर से जोड़ते हैं, जिससे इसे और भी लोकप्रियता मिली है।

2025 में भारतीयों ने किन शब्दों के अर्थ सबसे ज्यादा सर्च किए?

रिपोर्ट के अनुसार, इस साल भारत में लोग कई शब्दों के अर्थ जानने के लिए गूगल का सहारा लेते रहे। टॉप 10 में ये शब्द शामिल रहे:

  • Ceasefire meaning
  • Mock Drill meaning
  • Pookie meaning
  • Mayday meaning
  • 5201314 meaning
  • Stampede meaning
  • Ee Sala Cup Namde meaning
  • Nonce meaning
  • Latent meaning
  • Incel meaning

इन सभी शब्दों ने पूरे साल भारतीय इंटरनेट यूज़र्स की जिज्ञासा को जगाए रखा।

2025 में गूगल सर्च खुद भी बदल गया

यह साल केवल खोज करने वालों का ही नहीं रहा, बल्कि Google Search में भी बड़ी तकनीकी क्रांति देखने को मिली। 2025 में गूगल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को गहराई से सर्च में शामिल कर लिया। गूगल ने Gemini 3 लॉन्च किया, जिससे लंबे और जटिल सवालों के जवाब पहले से कहीं तेज़ और सटीक मिलने लगे। Nano Banana Pro जैसी नई तकनीक से अब यूज़र अपनी पसंद की फोटो, डिजाइन और इन्फोग्राफिक्स खुद बना सकते हैं।

वहीं सबसे मजेदार फीचर रहा Virtual Try-On। अब यूज़र अपने फोन पर ही अनगिनत कपड़ों को ट्राय कर सकते हैं और देख सकते हैं कि वे उन पर कैसे दिखेंगे। इससे शॉपिंग फैसले लेना बेहद आसान हो गया है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर उलटफेर, ABVP के यश डबास NSUI के विजय शंकर मीणा से 294 वोट आगे

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट