Wifi को सुरक्षित रखने का तरीका। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

घर के WiFi नेटवर्क को रखें पूरी तरह सुरक्षित, हैकर्स के निशाने पर आपका घर

नया इंटरनेट प्लान चुनते हैं तो स्पीड, डील और कंपनी की विश्वसनीयता पर खूब ध्यान देते हैं। लेकिन एक अहम बात अक्सर नजरअंदाज हो जाती है, घर का WiFi नेटवर्क कितना सुरक्षित है? इसको जानना भी जरूरी है।

सिमरन सिंह

जब भी हम नया इंटरनेट प्लान चुनते हैं तो स्पीड, डील और कंपनी की विश्वसनीयता पर खूब ध्यान देते हैं। लेकिन एक अहम बात अक्सर नजरअंदाज हो जाती है—घर का WiFi नेटवर्क कितना सुरक्षित है? आज के समय में जहां साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहे हैं, वहां एक असुरक्षित WiFi नेटवर्क आपकी पर्सनल और फाइनेंशियल जानकारी को खतरे में डाल सकता है।

क्यों जरूरी है WiFi को सिक्योर करना?

एक असुरक्षित नेटवर्क से हैकर आपके WiFi का एक्सेस लेकर आपकी ऑनलाइन बैंकिंग, प्राइवेट चैट्स, क्रेडिट कार्ड डिटेल्स जैसी जानकारियों तक आसानी से पहुंच सकते हैं। यही नहीं, वे आपके नेटवर्क की स्पीड भी धीमी कर सकते हैं या किसी आपराधिक गतिविधि के लिए उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बचाव के लिए WiFi को सिक्योर करना बेहद जरूरी है।

1. WiFi का डिफॉल्ट SSID तुरंत बदलें

हर नए राउटर के साथ एक डिफॉल्ट SSID (WiFi नाम) आता है, जो आसानी से पहचाना जा सकता है। यदि आपने अब तक उसे नहीं बदला है, तो तुरंत बदलें। ऐसा नाम चुनें जिससे आपकी निजी पहचान ना हो।

2. मज़बूत और यूनिक पासवर्ड लगाएं

WiFi का पासवर्ड ऐसा होना चाहिए जो कोई आसानी से क्रैक न कर सके। इसमें कम से कम 20 कैरेक्टर्स, अक्षर, संख्या, और स्पेशल कैरेक्टर्स (@, #, %) शामिल होने चाहिएं। पासवर्ड में नाम, पता, फोन नंबर जैसी जानकारी से बचें। पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

3. राउटर का सॉफ्टवेयर अपडेट करते रहें

मोबाइल की तरह राउटर का सॉफ्टवेयर भी अपडेट करना जरूरी होता है। समय-समय पर राउटर निर्माता कंपनियां बग फिक्स और सिक्योरिटी पैच जारी करती हैं, जिन्हें तुरंत इंस्टॉल करना चाहिए।

4. VPN का करें इस्तेमाल

VPN (Virtual Private Network) आपके इंटरनेट ट्रैफिक को एन्क्रिप्ट करता है और IP Address छुपा देता है। इससे आपकी ऑनलाइन एक्टिविटी गोपनीय और सुरक्षित रहती है और हैकर्स आपकी जानकारी ट्रैक नहीं कर पाते।

5. स्मार्ट और सिक्योर राउटर चुनें

ISP द्वारा दिया गया बेसिक राउटर अक्सर सुरक्षा के लिहाज से कमजोर होता है। बेहतर होगा कि आप खुद से एक विश्वसनीय कंपनी का राउटर खरीदें जिसमें Firewall, VPN सपोर्ट और एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स मौजूद हों।

ध्यान दें

WiFi का सुरक्षित होना आज के डिजिटल युग की बुनियादी जरूरत बन गया है। छोटे-छोटे कदम जैसे SSID बदलना, मज़बूत पासवर्ड लगाना और VPN का इस्तेमाल करके आप अपने डेटा को हैकर्स से बचा सकते हैं।

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO