Phone Charging (सौ. Freepik)
Phone Charging. आज के समय में स्मार्टफोन सबकी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। स्मार्टफोन का इस्तेमाल दिन में सभी लोग ज्यादातर करते ही हैं। ऑफिस से लेकर पर्सनल काम के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन लगातार इस्तेमाल से फोन डिस्चार्ज होता है, जिसके बाद चार्जिंग की जरूरत पड़ती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फोन चार्ज करते समय कुछ गलतियां आपकी चार्जिंग लाइफ को पूरी तरह से खराब कर सकती हैं? जिन बातों का ध्यान रखना आपके लिए बहुत जरूरी है।
चार्ज करते समय इन बातों का रखें ध्यान:
- स्मार्टफोन को चार्ज करते समय उसका इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना चाहिए। यह बड़ी गलती होती है। ऐसा करने से फोन ओवरहीट हो सकता है और बैटरी फट सकती है।
- कई बार लोग फोन चार्ज करने के लिए किसी भी चार्जर का इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन हमारे स्मार्टफोन के साथ आए ओरिजिनल चार्जर का इस्तेमाल करना ही सही होता है। खराब या फिर नकली चार्जर से फोन को नुकसान होता है।
- कई लोग स्मार्टफोन को गर्म जगह पर रखकर भी चार्ज करना शुरू कर देते हैं, जिससे वह ओवरहीट हो सकता है। फोन को सीधी धूप या फिर गर्मी जैसी जगह पर नहीं रखना चाहिए। इससे बैटरी की लाइफ कम हो जाती है और फोन जल्दी खराब होता है।
- इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपको अपने स्मार्टफोन को पूरी तरह चार्ज होने देना है, क्योंकि बार-बार आधे चार्ज में उसका इस्तेमाल करना बैटरी लाइफ को कम करता है।
- कई बार लोग स्मार्टफोन को ओवरचार्ज कर देते हैं। वे रात भर चार्जिंग में फोन लगाकर भूल जाते हैं। ऐसा करने से ओवरचार्जिंग होती है और बैटरी खराब हो जाती है।