- Hindi News »
- Automobile »
- Pm Narendra Modi Car Bmw Range Rove Mercedes Like Secure Car
हर मुश्किल से PM Modi को बचाती है ये कार, सुरक्षा के मामले में है A-one
- Written By: सिमरन सिंह
हर कोई पीएम मोदी से जुड़ी जानकारी जानने के लिए उत्साहित रहता है। बहुत कम लोग ही जानते हैं कि वह कैसे रहते हैं और कैसे जीते हैं। इस बात की जानकारी जब भी लोगों को मिलती है, तो लोग इस बारे में जानना पसंद करते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के घर से लेकर उनकी सवारी तक हर एक चीज यूनिक होती है। ऐसे में वह जिस गाड़ी में सवारी करते हैं, वह लग्जरी के साथ-साथ उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भी बनाई गई है। जिसमें लग्जरी फीचर्स और सुरक्षा के मामले में सभी को टक्कर देने वाले फीचर्स को जोड़ा गया है।

PM Modi with car (सौ. Design)
PM Modi Car. हर कोई पीएम मोदी से जुड़ी जानकारी जानने के लिए उत्साहित रहता है। बहुत कम लोग ही जानते हैं कि वह कैसे रहते हैं और कैसे जीते हैं। इस बात की जानकारी जब भी लोगों को मिलती है, तो लोग इस बारे में जानना पसंद करते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के घर से लेकर उनकी सवारी तक हर एक चीज यूनिक होती है। ऐसे में वह जिस गाड़ी में सवारी करते हैं, वह लग्जरी के साथ-साथ उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भी बनाई गई है। जिसमें लग्जरी फीचर्स और सुरक्षा के मामले में सभी को टक्कर देने वाले फीचर्स को जोड़ा गया है।
Range Rover Sentinel
पीएम मोदी भी एसयूवी फैन हैं और वह कार कलेक्शन में रेंज रोवर सेंटिनल को शामिल करते हैं। प्रधानमंत्री को V8 बैलिस्टिक सुरक्षा प्रदान की जाती है। Land Rover कंपनी की इस गाड़ी की खासियत यह है कि इस गाड़ी में ग्रेनेड, लैंडमाइंस और IEDs हमले से बचाव की क्षमता भी दी गई है।
BMW 7 सीरीज के जैसे ही रेंज रोवर सेंटिनल के अंदर फ्लैट टायर पर 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने की शक्ति है, जो कि लगभग 50 किलोमीटर तक की दूरी कवर करती है। इस कार में आपको 5 लीटर सुपरचार्ज्ड V8 इंजन मौजूद है, जो कि 375bhp की पावर जेनरेट करता है। वहीं कार की टॉप स्पीड पर नजर डालें तो ये 193kmph है, जो 0 से 100 की रफ्तार मात्र 10.4 सेकंड में पकड़ लेता है।
सम्बंधित ख़बरें
Peddi Collection Day 5: Ram Charan की ‘पेद्दी’ की धीमी पड़ी रफ्तार, 5वें दिन की कमाई से उड़े मेकर्स के होश
बंगाल में TMC नेताओं पर एक्शन तेज, पूर्व मेयर सब्यसाची दत्ता गिरफ्तार, ममता सरकार के बाद बढ़ी मुश्किलें
MT Marivex Rescue: ओमान के पास एमटी मैरीवेक्स जहाज में लगी भयंकर आग, सभी 24 भारतीय क्रू सुरक्षित
आज से शुरू हो रहे ब्रिक्स कृषि सम्मेलन के लिए इंदौर में दिखी मेहमाननवाजी की झलक, 56 दुकान पर खानपान की महफ़िल
ये भी पढ़े: Cancer को खत्म करेगा AI? सटीक इलाज का दावा
BMW 760Li High Security Edition
पीएम मोदी की BMW 7 सीरीज उनकी पहली आधिकारिक कार थी। कार की बॉडी का डिजाइन AK-47 राइफल के हमलों का सामना करने के मुताबिक बनाया गया है। सिर्फ AK-47 के हमले ही नहीं, ये लग्जरी कार ग्रेनेड हमलों को भी आसानी से झेल सकती है।
बैलिस्टिक सुरक्षा के साथ ही इसमें स्पेशली डिजाइन टायर्स हैं, जो टायर फ्लैट या डैमेज होने पर भी 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलते हैं। गाड़ी के अंदर 6 लीटर V12 इंजन है, जो 544bhp की पावर और 750Nm टॉर्क को जेनरेट करता है। कार की टॉप स्पीड पर नजर डालें तो ये 210kmph है, जो 0 से 100 की रफ्तार 6.2 सेकंड में पकड़ लेती है।
ये भी पढ़े: इस नंबर से आए कॉल तो हो जाएं सावधान, बैंक से पैसे हो जाएंगे गायब
Mercedes Maybach S650 Guard
Mercedes बेंज की कार पीएम मोदी के 2021 के कलेक्शन में शामिल थी। इस कार में प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में रूसी राष्ट्रपति Vladimir Putin से भी मुलाकात की थी। कार में बैलिस्टिक मानक में हाई सर्टिफिकेशन, बख्तरबंद शेल और सेडान बुलेट, 15 किलोग्राम तक TNT हमलों का सामना करने के लिए बनाई गई है।
कार का डिजाइन आग लगने के खतरे को भी कम करता है। कार में जैमर, इमरजेंसी के लिए ऑक्सीजन कनस्तर और सैटेलाइट फोन भी शामिल हैं। कार के अंदर 6 लीटर ट्विन-टर्बो V12 इंजन है, जो 630bhp की पावर जेनरेट करता है। इस कार को खरीदने वाले इसे लगभग 12.5 करोड़ रुपये में ले सकते हैं।
Pm narendra modi car bmw range rove mercedes like secure car
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Peddi Collection Day 5: Ram Charan की ‘पेद्दी’ की धीमी पड़ी रफ्तार, 5वें दिन की कमाई से उड़े मेकर्स के होश
Jun 09, 2026 | 07:45 AMबंगाल में TMC नेताओं पर एक्शन तेज, पूर्व मेयर सब्यसाची दत्ता गिरफ्तार, ममता सरकार के बाद बढ़ी मुश्किलें
Jun 09, 2026 | 07:32 AMMT Marivex Rescue: ओमान के पास एमटी मैरीवेक्स जहाज में लगी भयंकर आग, सभी 24 भारतीय क्रू सुरक्षित
Jun 09, 2026 | 07:31 AMआज से शुरू हो रहे ब्रिक्स कृषि सम्मेलन के लिए इंदौर में दिखी मेहमाननवाजी की झलक, 56 दुकान पर खानपान की महफ़िल
Jun 09, 2026 | 07:31 AMPuja Room Vastu: पूजा घर में करें ये छोटे बदलाव, जीवन में आएंगे बड़े सकारात्मक परिवर्तन
Jun 09, 2026 | 07:25 AMGallantry Awards: राष्ट्रपति ने 51 जांबाजों को किया सम्मानित, 7 कीर्ति चक्र और 15 वीर चक्र से सजे जवान
Jun 09, 2026 | 07:00 AMKaal Sarp Yog 2026: कालसर्प योग का साया, सिंह समेत 4 राशियों के लिए रहेगा भारी; इन उपायों से मिलेगा लाभ
Jun 09, 2026 | 06:53 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:40 PM
हरिद्वार में ‘बिरयानी’ पर भारी बवाल, सड़कों पर उतरे साधु-संतों ने दी चेतावनी, VIDEO वायरल
Jun 08, 2026 | 10:20 PM
MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मचा सियासी संग्राम! BJP ने जीत का किया दावा, टूटेंगे कांग्रेस के विधायक? VIDEO
Jun 08, 2026 | 09:43 PM
Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM










