Whatsapp Web (Source. Freepik) 
टेक्नॉलजी

अब बिना ऐप डाउनलोड किए WhatsApp पर 32 लोगों के साथ करें वीडियो कॉल, Zoom-Google Meet की बढ़ेगी टेंशन

Video Calling: WhatsApp Web प्लेटफॉर्म पर 32 लोगों तक की ग्रुप वॉइस और वीडियो कॉलिंग का सपोर्ट देने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में इस फीचर के आने के बाद यूजर्स को नया अनुभव मिलेगा।

सिमरन सिंह

WhatsApp Web Video Calling: WhatsApp ने एक बार फिर अपने यूजर्स को खास अनुभव देने के लिए बड़ा बदलाव कर दिया है। बता दें कि यह बदलाव ऑफिस मीटिंग, ऑनलाइन डिस्कशन या दोस्तों और परिवार के साथ वीडियो कॉल को लेकर किया गया है, जिसमें WhatsApp Web का इस्तेमाल करने से आपका अनुभव पूरी तरह बदलने वाला है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि WhatsApp अब अपने वेब प्लेटफॉर्म पर 32 लोगों तक की ग्रुप वॉइस और वीडियो कॉलिंग का सपोर्ट देने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में इस फीचर के आने के बाद यूजर्स को न तो अलग से डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना पड़ेगा और न ही बार-बार स्मार्टफोन का सहारा लेना पड़ेगा।

WhatsApp Web पर मिलेगा फुल-फ्लेज्ड ग्रुप कॉलिंग फीचर

WABetaInfo ने जानकारी में बताया कि कंपनी ब्राउजर आधारित ग्रुप कॉलिंग फीचर पर काम कर रही है। अभी तक देखा गया था कि WhatsApp Web पर ग्रुप कॉल शुरू करने की कोशिश करने पर यूजर्स को डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करने का नोटिफिकेशन दिखाई देता है। लेकिन इस नए अपडेट के आने के बाद यह परेशानी खत्म हो जाएगी और सीधे ब्राउजर से ही कॉलिंग को संभव किया जा पाएगा।

32 लोगों तक जुड़ सकेंगे एक साथ

WhatsApp के इस नए फीचर की खासियत को देखे त इसमें एक ही ग्रुप कॉल में 32 लोग शामिल किया जा पाएगे। जिसको लेकर बताया जा रहा है कि यह सुविधा फैमिली वीडियो कॉल, ऑनलाइन स्टडी ग्रुप्स और छोटी-बड़ी ऑफिस मीटिंग्स के लिए बेहद उपयोगी बन सकती है। इसके अलावा अब ग्रुप कॉल करते समय आप चुन सकेंगे कि ग्रुप के किन सदस्यों को कॉल में शामिल करना है और किन्हें नहीं। जिससे कि अनावश्यक नोटिफिकेशन की समस्या को कम किया जा पाएगा।

स्क्रीन शेयरिंग और कॉल लिंक का भी मिलेगा सपोर्ट

WhatsApp Web में कॉल के दौरान स्क्रीन शेयरिंग का फीचर भी जोड़ा जा रहा है। जिससे यूजर्स वीडियो कॉल के दौरान प्रेजेंटेशन, रिपोर्ट, डॉक्यूमेंट या अन्य जरूरी फाइलें आसानी से शेयर करके उसपर बात कर पाएगे। इतना ही नहीं कॉल लिंक फीचर के जरिए किसी भी व्यक्ति को लिंक भेजकर कॉल में शामिल होने का निमंत्रण देने वाला फीचर भी शामिल किया जा रहा है।

प्राइवेसी रहेगी पूरी तरह सुरक्षित

नए फीचर को लाने के साथ WhatsApp ने सुरक्षा पर भी ध्यान दिया है जिससे चिंतित यूजर्स को राहत मिलेगी। बता दें कि WhatsApp Web पर होने वाली ग्रुप कॉल्स भी मोबाइल ऐप की तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षा मिलेगी जिसका सीधा मतलब है कि आपकी बातचीत पूरी तरह निजी और सुरक्षित रहेगी।

वहीं Linux यूजर्स को भी इस अपडेट का सबसे ज्यादा फायदा मिलने वाला है क्योंकि वे सीधे ब्राउजर से कॉलिंग का आनंद ले सकेंगे। रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि बीटा टेस्टिंग पूरी होने के बाद अगले कुछ हफ्तों में यह फीचर सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।

PM Narendra Modi Birthday Live: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्ज मेलोनी ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे

क्या ड्रामा करने के लिए चुना है? PM मोदी के जन्मदिन के यज्ञ में शामिल हुईं रेखा गुप्ता, VIDEO देख भड़के कॉकरोच