(Image-Twitter-@iamvinodjagdale) 
राज्य

महाराष्ट्र के जालना में किसान ने उठाया हैरान कर देने वाला कदम, खुद को जमीन में गाड़ा; Video हुआ वायरल

वैष्णवी वंजारी

महाराष्ट्र: हर एक का किसी चीज को विरोध करने का तरीका अलग-अलग रहता है। कोई बड़ी आवाज कर मोर्चा निकल क्र विरोध करता है तो कोई कोई नेताओं का पुतला जलाकर विरोध करता है। ऐसे में हाल ही में महाराष्ट्र में विरोध करने का अनोखा तरीका सामने आया है, जिसे देख हर कोई हैरान है। दरअसल यहां एक किसान ने विरोध करके के लिए खुद को जमीन के भीतर गाढ़ दिया है। इस घटना से महाराष्ट्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

इस वजह से खुदको जमीन में गाड़ा 

आपको बता दें कि कर्मवीर दादासाहाब गायकवाड़ सबलीकरण स्वाभिमान योजना के तहत मिली जमीन पर कब्जा देने की मांग रहे एक शख्स ने खुद को जमीन में गाढ़ लिया। औरंगाबाद संभाग के जालना जिले के मंठा तहसील के हेलस गांव के रहने वाले किसान ने खुद को ही जमीन में गाड़ दिया। इस घटना के बाद से ही क्षेत्र में चर्चा आरंभ हो चुकी है। 

सरकारी कार्यालयों से परेशान

मिली जानकारी के मुताबिक सुनील जाधव नामक एक किसान की माता और उनकी मौसी को कर्मवीर दादासाहाब गायकवाड़ सबलीकरण स्वाभिमान योजना के तहत 1 हेक्टेयर 35 आर जमीन मिली थी। ऐसे में अब इस जमीन को हासिल करने को लेकर उन्होंने विरोध का अनोखा तरीका दिखाया। दरअसल सुनील जाधव सरकारी कार्यालयों से परेशान हो चुके थे। ऐसे में परेशान होकर पिता ने खुद को जमीन में गाड़ लिया। 

कार्तिक पूर्णिमा पर दिल्ली से मुंबई तक आसमान में चमका चांद, तस्वीरों में देखें देशभर का खूबसूरत नजारा

Trump Tariff Plan: भारत और चीन पर फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में ट्रंप, जानिए किस देश पर कितनी पड़ेगी मार

रामदेव के पाखंडी वाले बयान पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब, बोले- उनकी निंदा भी हमारे लिए आशीर्वाद

Kal Ka Mausam: मौसम का बदलेगा मिजाज, 5 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; इन इलाकों में छाएगा घना कोहरा

पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीन के सैटेलाइट्स ने 37 बार बदली चाल, क्या आतंकियों की मदद कर रहा था ड्रैगन?