राज्य

भिवंडी के डांस बार पर छापा, देर रात तक अश्लील डांस, 7 बारबाला समेत 16 पर मामला दर्ज

अनिल सिंह

भिवंडी: भिवंडी (Bhiwandi) पुलिस उपायुक्तालय क्षेत्र अंतर्गत काल्हेर स्थित शिल्पा डांस बार (Shilpa Bar) पर नारपोली पुलिस (Narpoli Police) ने छापामारी कर 'जादू है नशा है मदहोशियां है' गाने पर अश्लील डांस करने वाले सात बार बालाओं सहित 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भिवंडी पुलिस ऐसे सभी स्थान पर कड़ी नजर रखकर छापामारी कर रही है जहां पर आपराधिक गतिविधियां करने वाले लोग योजना बनाने आते-जाते रहते हैं। भिवंडी पुलिस की इस कार्रवाई से आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में दहशत फैल रही है।

धड़ल्ले से होता है नियम का उल्लंघन 
गौरतलब है कि भिवंडी शहर और ग्रामीण इलाकों में बड़े पैमाने पर डांस बार खुल गए हैं और इन रंगीन होटलों में देर रात तक बार बालाएं अश्लील हरकतें करती नजर आती हैं। इसी तरह नारपोली पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत काल्हेर गांव में शिल्पा ऑर्केस्ट्रा बार है, जहां प्रबंधक जयराम बंगेरा ने अपने आर्थिक फायदे हेतु ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए देर रात तक बार खुला रखने का इंतजाम किया है। जबकि कोर्ट ने बार के लिए समय सीमा निर्धारित की है। समय के साथ कोर्ट द्वारा कड़े नियम भी निर्धारित किये गए हैं। लेकिन इन इलाकों में सारे नियम की धज्जियां उड़ाई जा रही है। 

देर रात तक चलता है अश्लील डांस 
बार में देर रात तक 'जादू है नशा है मदहोशियां है' गाने पर मंद प्रकाश में बारबलों से कम कपड़ों में अश्लील डांस कराकर ग्राहकों को आकर्षित करने की व्यवस्था कर रखी थी। इस जगह पर नारपोली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात बार बाला, बार मैनेजर, पुरुष वेटर और पांच शराब ग्राहकों समेत कुल 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। भिवंडी पुलिस की लगातार आर्केस्ट्रा डांस बार होटल पर छापामारी कर मामला दर्ज करने से भिवंडी में डांस बार चलाने वाले मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z